Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

केजरीवाल ने पंजाब में फूंका चुनावी बिगुल


 चंडीगढ़। आप पार्टी की तरफ से सोमवार को पंजाब में चुनावी कैंपेन लॉन्च (Punjab Lok Sabha Election Campaign) गया। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) मौजूद रहे। इस मौके पर रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों का हम बेहद शुक्रिया अदा करना चाहते हैं।

 

दो साल पहले हम जैसे मामूली लोगों भारी मतो से जिताया-केजरीवाल

पंजाब के लोगों ने दो साल पहले हम जैसे मामूली लोगों को इतना भारी बहुमत देकर जिताया था और उस समय के सभी नामी-गिनामी नेता। जिनके पास 20-25 सालों का राजनीतिक अनुभव था। उन सबको हरा कर पंजाब के लोगों ने एक इतिहास रचा था और 117 से 92 सीट हम लोगों को दी थी। केजरीवाल ने कहा कि हम जितना शुक्रिया अदा करें फिर भी हम उनका एहसान पूरा नहीं कर सकते।

दूसरी पार्टी वाले भी कहते हैं ऐसी सरकार हमने नहीं देखी-आप नेता

पंजाब के लोगों के एहसान को चुकाने के लिए हमारी सरकार बीते दो साल से प्रदेश में रात-दिन विकास के कामों में लगी है। केजरीवाल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि पंजाब के लोगों से, यहां के बच्चे – बच्चे से पूछ लो यहां तक की दूसरी पार्टी वालों से भी पूछ लो। सब लोग एक ही बात कहते हैं कि 75 सालों में ऐसी सरकार हमने नहीं देखी है।

पहले नकारात्मकता थी अब चारों तरफ सकारात्मकता – केजरीवाल

विपक्ष पर आरोप लगाते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक टाइम ऐसा भी था कि यहां महंगाई ज्यादा थी, बिजली के बिल ज्यादा आते थे। किसान दुखी थे। व्यापारी और उद्योगपति छोड़ -छोड़ के जा रहे थे। चारों तरफ नकारात्मकता थी लेकिन आज चारों तरफ सकारात्मकता है। व्यापारी और उद्योगपति अब वापस आ रहे हैं। बच्चों को रोजगार मिल रहे हैं। नौकरियां पक्की हो रही हैं। पंजाब के कोने -कोने में मोहल्ला क्लीनिक बन रहे हैं। पहले आठ से 10 घंटे तक पावर कट लगते थे। आज 24 घंटे बिजली मिल रही है।

केजरीवाल बोले जनता भगवान और हम भगवान के भक्त

शानदार स्कूल बन रहे हैं। चारों तरफ खूब काम हो रहा है। अभी खूब काम करना बाकी है। पंजाब के लोग को हम अपना माई-बाप मानते हैं। जनता मालिक हैं। हम सेवक हैं। जनता जनार्दन है। जनता भगवान है। हम भगवान के भक्त हैं। हम पंजाब की जनता से और मांगने आए हैं। हमें आप लोगों के लिए आप लोगों के परिवार के लिए पंजाब की सभी 13 सीटों पर जीत चाहिए।

केंद्र सरकार पर बोला हमला

केंद्र सरकार और राज्यपाल हमारे मंत्रियों और नेताओं को रोज तंग कर रही है। जनता भी सब देख रही है। पंजाब के पक के आठ हजार करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने रोक लिए हैं। केंद्र ने 26 जनवरी को पंजाब की झांकी को रोका। पंजाब में सरकार गिराने के लिए रोज नए हथकंडे अपनाते हैं। भगवंत मान सभी से अकेला लड़ रहा है। आने वाले समय में 20 एमपी हमारे लोकसभा के अंदर और 10 राज्यसभा के अंदर होंगे।

भाजपा के 370 सीट वाले बयान पर कसा तंज

तीस सांसद हमारे अगर हो गए तो हम लोग और ताकतवर बनेंगे। उन्होंने अंत में कहा कि हमने दो साल में काम किया हो तभी वोट करना वरना मत करना। हम काम के दम पर वोट मांगते हैं। हम लड़ाई-झगड़ा करके, गाली-गलौच करके वोट नहीं मांगते। हमें भ्रष्टाचार करने नहीं आता। आप हमारे मालिक हमें आपका वोट चाहिए। भाजपा पर आरेप लगाते हुए कहा कि जो कह रहे हैं कि हमारी 370 सीट आ रही है। उन्हें आपका वोट नहीं चाहिए लेकिन हमें आपका चाहिए।

केजरीवाल ने इस दैरान मंच से दो नारे भी दिए।

संसद विच बी भगवंत मान, खुशहाल पंजाब ते बढ़ेगी शान।

पंजाब बनेगा हीरो, इस बार तेरह जीरो