Latest News नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

पैसों के लिए देशद्रोही बना शख्स, ATS ने किया गिरफ्तार


महाराष्ट्र। महाराष्ट्र से हनीट्रैप का एक और मामला सामने आया है। दरअसल, महाराष्ट्र एटीएस ने आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए 31 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस शख्स पर पाकिस्तानी महिला को गुप्त और संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

 

पैसों के लिए देता था गुप्त जानकारी

एटीएस अधिकारी ने बताया कि आरोपी कई महीनों से सोशल मीडिया पर एक महिला से बात कर रहा था और उनकी बातचीत इतनी आगे बढ़ गई कि वह महिला की सारी बातें मानने लगा था। आरोप है कि वह देश की सुरक्षा के लिए संवेदनशील जगह पर काम कर रहा था। हालांकि, अपराधी ने पैसे के बदले आरोपी महिला के साथ महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

आरोपी से पूछताछ जारी

फिलहाल, आरोपी शख्स से पूछताछ जारी है और उसका मोबाइल डेटा खंगाला जा रहा है। मोबाइल डेटा के आधार पर ही जानकारी मिल सकेगी कि अब तक क्या-क्या बातें लीक की गई है।