Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

केरल पुलिस प्रमुख के घर में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़, ये है पूरा मामला


तिरुवनंतपुरम। : भाजपा महिला मोर्चा की पांच कार्यकर्ता शनिवार सुबह केरल पुलिस प्रमुख दरवेश साहब के आधिकारिक आवास में घुस गईं।

दरअसल, वंदीपेरियार मामले में न्याय की मांग करते हुए महिला विंग ने ऐलान किया था कि शनिवार को वो विरोध प्रदर्शन करेंगी।

केरल पुलिस पर आरोप

इन महिलाओं ने राज्य सचिवालय के समक्ष केरल पुलिस पर दुष्कर्म और हत्या के आरोपी 24 वर्षीय अर्जुन को बेईमानी से बरी करने में मदद करने का आरोप लगाया है। वहीं, कांग्रेस और भाजपा ने आरोप लगाया था कि आरोपी सीपीआई (एम) की युवा शाखा का कार्यकर्ता है। विपक्षी पार्टियों ने राज्य सरकार पर आरोपी को बचाने का भी आरोप लगाया है।

राज्य सरकार के खिलाफ लगाए नारे

आज शनिवार की सुबह, जब महिला कार्यकर्ता राज्य पुलिस प्रमुख के आधिकारिक आवास पहुंची तो एक सुरक्षा गार्ड ने उसके आने का कारण पूछा, जिस पर उसने कहा कि वह राज्य पुलिस प्रमुख को शिकायत देना चाहती है। सुरक्षा गार्ड ने महिला से कहा कि सभी शिकायतें कार्यालय में दी जा सकती हैं, घर पर नहीं। जब दोनों बात कर रहे थे, तभी चार अन्य कार्यकर्ता परिसर में घुस आए और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे। बाद में पांचों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।

क्या है मामला?

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में वंदीपेरियार मामले में छह वर्षीय लड़की का पहले दुष्कर्म किया और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या और दुष्कर्म का आरोपी 24 वर्षीय अर्जुन है, जिसे केरल पुलिस ने बेईमानी से बरी कर दिया है। इसी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही है और आरोपी के खिलाफ सजा की मांग कर रही है।