मुंबई। निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने कृषि अर्थशास्त्री अशोक गुलाटी को अपने निदेशक मंडल में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है। गुलाटी हालिया कृषि कानूनों के प्रबल समर्थक हैं। उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त चार सदस्यीय समिति में भी गुलाटी शामिल हैं। बैंक ने शुक्रवार को आधिकारिक बयान में कहा कि गुलाटी का कार्यकाल शनिवार से शुरू होगा। उनका कार्यकाल पांच साल का होगा। कोटक महिंद्रा बैंक के गैर-कार्यकारी चेयरमैन प्रकाश आप्टे ने कहा, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कृषि क्षेत्र पर उनके दृष्टिकोण तथा शोधकर्ता तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर लेखक के उनके अनुभव से हमारे बैंक को काफी फायदा होगा।
Related Articles
शेयर बाजार खुलते ही हुए चित, TechM-BajajFin के स्टॉक को सबसे ज्यादा नुकसान
Post Views: 660 नई दिल्ली,। शेयर बाजार शुक्रवार को खुलते ही धड़ाम हो गए। Sensex पिछले बंद से 400 अंक नीचे 59039 अंक पर खुला और बाद में इसमें और ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। बीएसई मेन इंडेक्स के 30 शेयरों में सिर्फ 6 शेयर हरे निशान पर थे। खबर लिखे जाने तक निफ्टी भी […]
ट्रेडर्स बोले- पीएम मोदी पूरे देश में लगाएं लॉकडाउन, नहीं होने देंगे जरूरी चीजों की कमी
Post Views: 421 देश में कोरोना महामारी के हालात बेकाबू हो चुके हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या संक्रमण को रोकने के लिए एक बार फिर राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया जाए? एक बड़ा वर्ग है जो इस तरह की पाबंदियों के खिलाफ है तो एक धड़ा इसी को इलाज का सबसे कारगर तरीका बता रहा […]
5G Auction: Jio देगा सबसे सस्ता 5G, खरीदा 88,078 करोड़ का स्पेक्ट्रम
Post Views: 406 नई दिल्ली, । Reliance Jio 5G Spectrum Auction: रिलायंस जियो (Reliance Jio) देश में सबसे सस्ती कीमत पर 5G सर्विस उपलब्ध कराएगा। इसका ऐलान रिलायंस जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी (Aakash Ambani) ने खुद किया। बता दें कि 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में रिलायंस जियो की तरफ से सबसे ज्यादा 88,078 करोड़ […]