भदोही, ज्ञानपुर वाराणसी

कोरोनाको हरानेके लिए जिला प्रशासनने झोंकी पूरी ताकत


जिलाधिकारीने किया एल-२ हास्पिटलका निरीक्षण

ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा आज बलवन्त सिंह एल.2 हास्पिटल भदोही का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि कोरोना मरीजों के उपचार में कोई लापरवाही नही होनी चाहिए। उनके साथ शालीन व्यवहार किया जाय और उनकी निगरानी हर समय की जाय। उन्हें दवा गरम पानी और गुणवत्तापूर्ण सन्तुलित आहार सब कुछ समय से उपलब्ध कराया जाय। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को टीकाकरण एवं टेस्टिंग और बढ़ाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आरआरटी टीम को बढ़ा दिया जाय। सभी टीम घर.घर जाकर लोगों का टेस्ट करें और सभी को कोविड.19 के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन का एक डोज लगवा लिया है उन्हे दूसरा डोज अवश्य लगाया जाना सुनिश्चित करें। होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगो से सम्पर्क बनाये रखा जाय और प्रतिदिन उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहें। समय.समय पर उन्हें दवाई उपलब्ध कराते रहें। जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना चैन तोडऩे के लिए जिला प्रशासन ने अनेक कदम उठाए हैेें। नॉन एसी एम्बुलेंस द्वारा 1० किलो मीटर दूरी तक के लिए 5०० रू0 तथा उसके पश्चात् 25 रू0 प्रति किलो मीटर की दर से चार्ज किया जाएगा। एसी एम्बुलेंस द्वारा 1० किलो मीटर दूरी तक के लिए 5०० रू0 तथा उसके पश्चात् 3० रू0 प्रति किलो मीटर की दर से लिया जाएंगा। उक्त निर्धारित दरें प्रति ट्रिप के अनुसार ही देय होगी। मरीजों को कोविड हास्पिटल तक पहुॅचाने के उपरान्त एम्बुलेंस की वापसी का किराया अनुमन्य नही होगा। एम्बुलेंस में आक्सीजन का प्रयोग करने पर 5 रू0 प्रति किलो मीटर की दर से एवं एम्बुलेंस में वेल्टीलेटर का प्रयोग करने पर 15 रू0 प्रति किलो मीटर की दर से उपरोक्त दरों के अतिरिक्त शुल्क देय होगा। जनपद भदोही के अन्दर एवं अन्य जनपदो अन्य प्रदेशों से आने वाली एम्बुलेंस पर उपरोक्तानुसार दरें ही अनुमन्य रहेगी। निर्धारित दर से अधिक धनराशि लिये जाने पर पुलिस हेल्पलाइन नम्बर.112 व टै्रफिक हेल्पलाइन नम्बर.1०73 पर शिकायत दर्ज करा सकते है।