Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य

कोविड चुनौतियों के समाधान के लिए आयुष मंत्रालय ने जारी किया ये टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर


  1. नई दिल्ली। कोरोना के इस महासंकट के बीच आयुष मंत्रालय की ओर से लगातार जन सहायता के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब कोविड चुनौतियों के समाधान के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया है। इसमें कोविड से जूझ रहे लोगों को आयुष आधारित दृष्टिकोण और समाधान प्रदान किया जाएगा। वो टोल फ्री नं. 14443 है। हेल्पलाइन सभी दिनों में सुबह 6 बजे से 12 बजे तक पूरे भारत में चालू है।

इसके अलावा लोगों को घर पर रहकर योगा द्वारा खुद को स्वास्थ रखने के लिए उद्देश्य से भी मंत्रालय एक ऑनलाइन कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी भी साझा की गई है। ट्वीट में लिखा गया है कि देश के प्रसिद्ध योग संस्थानों के सहयोग से 24 मई 2021 को शाम 5 बजे से “बी विद योग, बी एट होम” विषय पर साप्ताहिक वेबिनार की एक श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है।आप इन वेबिनार की लाइव-स्ट्रीमिंग MoA FB पेज और YouTube पर देख सकते हैं।