Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

क्या उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार से हताश हैं अखिलेश यादव? दे रहे लगातार विवादित बयान


नई दिल्ली,। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में हार से लगता है कि समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव हताश और निराश हैं। यह उनके चेहरे के साथ उनके बयानों से भी झलकने लगा है। खासतौर कई ऐसे कई मुद्दे हैं, जिसको लेकर अखिलेश यादव के बयानों ने लोगों को हैरान किया है तो विरोधियों को हमला करने का मौका दे दिया है।

ताजा मामला ज्ञानवापी मस्जिद का है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ज्ञानवापी के बहाने भाजपा पर अंग्रेजों की तरह बांटों और राज करो फार्म्युले पर चलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जतना पार्टी कुछ भी करवा सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां तक कह दिया कि भाजपा ने अयोध्या में रात के अंधेरे में मूर्तियां रखवा दी थीं।