पटना

खगड़िया: चिराग पासवान के नेतृत्व में लोजपा कार्यकर्ताओं ने जतायी आस्था, कहा आशीर्वाद यात्रा होगी ऐतिहासिक


खगड़िया (आससे) लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद चिराग पासवान के नेतृत्व में 5 जुलाई को  हाजीपुर से शुरू हो रहे आशीर्वाद यात्रा की सफलता को लेकर आज  लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक  समाहरणालय स्थित एक  होटल सभागर में विद्यानंद पासवान पूर्व जिला अध्यक्ष दलित सेना की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राकेश पोद्दार इस मौके पर उपस्थित थे। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में चिराग पासवान के साथ लोजपा में मजबूती से खड़ा रहने तथा पार्टी संगठन को और धारदार बनाने का संकल्प लेते हुए आशीर्वाद यात्रा में खगड़िया से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जाने की बात की।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री पोद्दार  ने कहा कि पार्टी और बंगला पर कोई विवाद नही है। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी हैं और रहेंगे भी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पार्टी से निकाला गया है उन्होंने दूसरे दल के नेताओं के साथ मिलकर चिराग पासवान की राजनीतिक हत्या करने का प्रयास किया है जिसे लोजपा के कार्यकर्ता एवं बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

राकेश कुमार सिंह पूर्व सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि आशीर्वाद यात्रा खगड़िया जिले में भी ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में लोजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों में विश्वास और जनाधार बढ़ा है।

उक्त अवसर पर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के  जिला अध्यक्ष रामप्रीत गुप्ता, छात्र जिलाध्यक्ष अविनाश पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष साजिम रजवी, आजाद पासवान, जिला प्रवक्ता रतन पासवान, युवा प्रदेश महासचिव रंजन सिंह, जिलाउपाध्यक्ष गौतम पासवान, प्रियदर्शी दिनकर, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष  मंटून पासवान, रामविलास पासवान, मिंटू पासवान, दिनेश पासवान, कामदेव पासवान, अनन्त पासवान, सरून पासवान, मनोरंजन सिंह,पीटर पासवान, रविंद्र पासवान, छोटू सिंह , जयनारायण सिंह, सुपारी पासवान , शम्मी पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।