Latest News बिजनेस

 खरीदारों लिए खुला खुशियों का पिटारा, इतना सस्ता हुआ Gold,


नई दिल्ली। सोने के भाव में लगातार गिरावट जारी है। सोने-चांदी के गहनों के शौकीन, शादी-विवाह वाले घरों ने में गिरते भाव ने खुशियों में चार चांद लगा दिया है। सर्राफा बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। मार्केट एक्सपर्ट की मानें तो डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत हुआ है। ऐसे में सोने का भाव गिरना लॉजिमी है। हालांकि चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

सोने के भाव में गिरावट जारी है। शनिवार को 24 कैरेट सोने का भाव 79 रुपये सस्ता होकर 44601 रुपए पर रहा। 23 कैरेट सोने का भाव 44422 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ही है। जबकि 22 कैरेट सोना 40855 रुपए और 18 कैरेट सोने का भाव 33451 रुपए पर आ गया है। पिछले 10 दिन में सोने का भाव 1000 रुपए तक गिर गया है। अभी क्रम जारी है।

हालांकि ज्वैलरी खरीदने वालों के लिए ज्यादा जरूरी 23 से लेकर 18 कैरेट सोना का भाव है। क्योंकि 24 कैरेट सोने से ज्वैलरी नहीं बनती। 24 कैरेट सोना काफी साॅफ्ट होता है। सोने के इस भाव में खरीदारी के वक्त जीएसटी (GST) अलग से देनी होती है। सोने के गहनों पर 3 फीसदी जीएसटी है वहीं मेकिंग चार्ज पर 5 फीसदी जीएसटी है। हालांकि पुराने गहनों देने पर उसपर जीएसटी नहीं लगती है। कई बार ज्वैलर्स उसपर भी GST काट लेते हैं। जबकि ये गलत है।

बिजनेस एक्सपर्ट्स का कहना है कि

बिजनेस एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने के भाव में अभी और गिरावट आएगी। ये 40 हजार तक लुढकेगा। बताया जा रहा है कि डॉलर के मुकाबले रुपया अभी मजबूत है। ऐसे में सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही है। सोने का भाव अगस्त 2020 में 56,191 रुपए प्रति 10 ग्राम के हाई रिकॉर्ड से 11,691 प्रति 10 ग्राम यानी 20.80% नीचे आ चुका है।

चांदी का भाव भी हुआ कम

शुक्रवार को चांदी का भाव भी कमजोर रहा। शनिवार को चांदी 986 रुपए की गिरावट के साथ 66,559 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।