Latest News उत्तर प्रदेश लखनऊ

गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों का संबल बनी योगी सरकार


जब कोई व्यक्ति गंभीर बीमारी से जूझ रहा हो तो घर के बड़े उसका ख्याल रखते है। लेकिन अगर गंभीर बीमारी के साथ गंभीर आर्थिक संकट हो तो स्थिति विषम हो जाती है। ऐसी ही स्थिति से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कइयों को उबारा है। प्रदेश में गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना दिल बड़ा करते हुए खजाना खोल दिया है।
भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश में 71 हजार लोगों की करीब 11.29 अरब रुपये की मदद इस मामले में की जा चुकी है। सूचना पहुंचने के बाद पीड़ित तक मदद पहुंचाने की कोशिश में शासन जुटा हुआ है।

ऐसा ही एक मामला गोरखपुर में आया जहां के शेषपुर निवासी रुचि गुप्ता का कहना है कि मेरी तो हर सांस अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अहसानमंद है। घर की माली हालत बेहद खराब थी ऊपर से हृदय की गंभीर बीमारी। जान बचने की कोई उम्मीद नहीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने सारी उम्मीद ही छोड़ दी थी। उन तक फरियाद पहुंचने के दो दिन के भीतर इलाज के लिए सारी रकम का इंतजाम हो गया।