पटना

गांव के हुनर पूरे देश के लिए एक मिसाल : शाहनवाज


बिहार मंडप का हुआ शुभारंभ

(आज समाचार सेवा)

पटना। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार मंडप के शुभारंभ के अवसर पर राज्य के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राज्य के गांवों में जो हुनर है, वो पूरे देश के लिए एक मिसाल है। यह मेला दिल्ली के प्रगति मैदान मे चल रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण इलाकों में रह रहे हस्तशिल्पियों और बुनकरों द्वारा तैयारी की गई वस्तुओं पूरे देश-दुनिया में बिहार का मान का बढ़ रहा है। मधुबनी पेंटिंग, मंजूषा, कला, खादी व अन्य चीजों के उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर बिहार की पहचान बन चुकी है। इन उत्पादों की गुणवत्ता और कलाकारी से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी बिहार राज्य अपनी जगह बना रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार नई ऊॅचाईयों को छू रहा है। बिहार मंडप में एक जीवंत प्रदर्शनी हाल के दिनों में पद्मीश्री से सम्मानित हुई विश्व प्रसिद्घ मधुबनी पेंटिंग की लोक कलाकार दुलारी देवी के द्वारा दी जा रही है। पूरे देश के युवा-युवितयें के लिए प्रेरणा और आकर्षक का केन्द्र है।

उन्होंने बताया कि बिहार मंडप में 41 स्टॉल लगाये गये है, जिनमें 21 स्टॉल हस्तशिल्पियों और 20 स्टॉल बुनकरों के है। ये दोनों ही बिहार की पहचान है और इनके हुनर और इनकी उद्यमिता ने हमेशा हम सब राज्यवासियों को गौरान्वित किया है। इस मौके पर भारतीय अंतर्राष्टï्रीय व्यापार मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। जिसमें राज्य के कलाकारों ने लोकगायन एवं लोकगीतों एवं शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी गयी।

आत्मनिर्भर भारत की थीम पर हो रहे 40वें भारतीय अंतर्राष्टï्रीय व्यापार मेले में बिहार ने भी अपनी प्रदर्शनी को आत्मनिर्भर गांव के माध्यम से आत्मनिर्भर बिहार के लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य जोड़ा है। बिहार मंडप में इसी थीम पर राज्य के हस्तशिल्पियों और बुनकरों ने तैयार कर उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी है। इस अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी, बिाहर विधान परिषद सदस्य संजय मयुख भी मौजूद रहे।