पटना

सासाराम: पहाड़ी झरने का आनंद उठाने पहुंचने लगे लोग


सासाराम (आससे)। लगातार हो रही बारिश से शहर से सटे पहाड़ के सभी पहाड़ी झरनों से पानी गिरने लगा है। पहाड़ पर दर्जनों झरने हैं। झरना से पानी गिरते ही उसका आनंद उठाने लोग पहुंचने लगे है।  सभी झरनो के पास लोगो की भीड़ गल रही है। हर वर्ष लोगो को बरसात के मौसम का इन्तजार रहता है की बारिश हो और झरने का आनंद उठाये। काफी संख्या मे लोग रोज झरने के पास नहाने और पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं।

परिवार के साथ भी लोग वहा पहुंच रहे हैं और पिकनिक मना झरने का आनंद उठा दिन भर अपना समय बिताते हैं। बच्चे भी खुब मस्ती करते हुए दिखे। पहाड पर छेरीयाही, बुढन, चंदतन शहीद पहाड़ी, शंकर मंदिर, भुताही, माझर कुण्ड, हनुमान धारा, सहीत सभी पहाड़ी झरने से पानी गिरने लगा है, पुरे बरसात के मौसम मे लोगो की भीड़ रहेगी। शहर के अलावा आस-पास और दुसरे जिले के लोग भी झरने का आनंद उठाने पहुचने लगे हैं।

झरने के पास अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने पहुचे नवल किशोर राय, गौतम कुमार, वकील चौहान, इमरान अहमद ने बताया की हर वर्ष बारिश के मौसम मे झरना में नहाने और पिकनिक मनाने आते पिछले कुछ दिनो से हो रही अच्छी बारिश के कारण सभी पहाड़ी झरने से प्रचुर मात्रा मे पानी गिर रहा है। वहीं बारिश के कारण पुरे पहाड़ पर हरियाली छा गयी है। ऐसा लगता है की जैसे प्राकृतिक की गोद मे आ गये हों, पहाड पर छाई प्राकृतिक छटा सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है।