Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली मनोरंजन राष्ट्रीय

गाजियाबाद में 4 महीनों से बंद पड़े सिनेमा में लगी शाहरुख खान की पठान, फिल्म के सभी शो चल रहे फुल


गाजियाबाद, दिल्ली सीमा पर गाजियाबाद के लोनी में पिछले चार माह से बंद पड़े कविता सिनेमा में फिल्म – पठान (Pathaan) लगी तो रौनक लौट आई। दरअसल फिल्म रिलीज होने से एक दिन पूर्व फिल्म अभिनेता शाहरूख खान नें देश के बंद पड़े 25 सिंगल स्क्रीन सिनेगा घरों की सूची जारी की।

इन सभी में फिल्म पठान चलाकर दोबारा शुरू किया गया है। सूची में शामिल कविता सिनेमा का भी नाम है, यहां पर पठान फिल्म के सभी शो फुल चल रहे हैं। टि्वटर पर शाहरूख खान ने लिखा है कि उन्होंने बचपन में सारी फिल्में सिंगल स्कीन पर देखी हैं। उसका अपना ही मजा है। दुआ, प्रार्थना और प्रेयर करता हूं आप सबको और मुझे कामयाबी मिले। साथ में बंद पड़े सिंगल स्क्रीन सिनेगा घरों की सूची डालकर री ओपनिंग के लिए शुभकामनाएं दी है। लोनी स्थित सिनेमा हाल में सभी शो फुल जा रहे हैं।

jagran

बड़ी संख्या में फिल्म देखने पहुंच रहे लोग

इस संबंध में लोनी के सोनू ने बताया कि कविता पैलेस लंबे समय से बंद पड़ा था, लेकिन फिल्म – पठाने के साथ दोबारा चल रहा है। बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। सिनेमा हाल के कर्मचारियों का कहना है कि सिनेमा हाल में पहली फिल्म शाहरूख खान की दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे लगाई गई थी, जो करीब 25 सप्ताह तक लगातार चली थी। अब फिल्म पठान के साथ री ओपनिंग की गई है। हर दिन आठ शो चल रहे हैं। सभी शो फुल जा रहे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म अच्छी कमाई करेगी।

लाकडाउन के बाद बंद हो गया था कविता सेनिमा

कोरोना काल में लाकडाउन के बाद कविता सेनिमा बंद हो गया था। लाकडाउन के बाद दोबारा इस सिनेमा को चलाया गया था लेकिन कमाई नहीं हुई। नुकसान होने के कारण सिनेमा को चार माह पहले ही बंद कर दिया गया था। अब दोबारा सिनेमा को शुरू किया गया है। बड़ी संख्या में लोग भी पहुंच रहे हैं। ऐसे में संचालकों में भी खुशी है।