Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

श्रीलंका ने इस सप्ताह गिरफ्तार किए गए सभी 54 भारतीय मछुआरों को रिहा किया


कोलंबो: श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जल क्षेत्र में कथित तौर पर घुसने के कारण इस सप्ताह गिरफ्तार किए गए सभी 54 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है.

भारतीय आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि 40 लोगों को शुक्रवार को रिहा किया गया था और शेष 14 मछुआरों को शनिवार सुबह रिहा कर दिया गया.

श्रीलंकाई नौसेना ने 24 मार्च को 54 मछुआरों को गिरफ्तार किया था. नौसेना के उनकी पांच नौकाएं भी जब्त की थीं.

कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि वह इन मछुआरों को दूतावास संबंधी सहायता मुहैया करा रहा है.

उसने कहा कि मछुआरों के मामले से मानवीय तरीके से निपटे जाने की जरूरत है.