Latest News पटना बिहार

गिरिराज सिंह ने ओवैसी को बताया जिन्ना


पटना, । बीजेपी के फायर ब्रांड नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार से पूरे देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर भी सियासी वार किया है। गिरिराज ने ओवैसी की तुलना जिन्ना से की है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तंज कसा है। 

जिन्ना से की ओवैसी की तुलना

गिरिराज सिंह ने बक्सर में पत्रकारों के सवाल के जवाब में असदुद्दीन ओवैसी की तुलना जिन्ना से की। उन्होंने कहा कि ओवैसी समाज में विषमता पैदा करना चाहते हैं। देश के अंदर हिन्दू-मुसलमान के नाम पर वोट मांगते हैं। अगर वो ऐसा करेंगे तो हमारे तरफ से भी प्रतिक्रिया मिलेगी। जिन्ना ने देश का बंटवारा किया। अगर हमारे पूर्वजों ने भूल ना की हो तो अवैसी जैसा दूसरा जिन्ना देश में दोबारा पैदा नहीं होता।

जिन्ना से की ओवैसी की तुलना

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बक्सर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जनसंख्या नियंत्रण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि चीन ने बढ़ती जनसंख्या को काबू कर लिया गया है। हमारे देश के विकास के लिए भी जनसंख्या पर नियंत्रण बहुत जरूरी है। कानून को नहीं मानने वाले लोगों को सरकारी मदद से दूर रखा जाए इसके साथ ही उनकी वोटिंग राइट को भी खत्म कर दिया जाए। गिरिराज सिंह ने कहा कि आने वाले वक्त में बहुसंख्यकों की आबादी घटेगी। जिसे सामाजिक समरसता पर असर पड़ेगा। हर नागरिक का पहचान होनी चाहिए। इसलिए एनआरसी कामन सीविल कोड देश के लिए बहुत जरुरू है।

बिहार में लागू करेंगे जनसंख्या नियंत्रण कानून

गिरिराज सिंह से जब पत्रकारों ने कहा कि वोटिंग राइट खत्म करने वाले बयान पर जेडीयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि केन्द्र में बीजेपी की सरकार है। वो करके तो दिखाएं। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में जिस दिन भाजपा की सरकार बनेगी जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाएगा।

सीएम नीतीश कर रहे हैं प्रायश्चित

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गंगाजल आपूर्ति योजना के लोकार्पण पर भी गिरिराज सिंह ने तंज किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले गांव-गांव और घर-घर शराब पहुंचाई। अब गंगाजल पहुंचकर प्रायश्चित कर रहे हैं। लेकिन जनता सब जानती है। गिरिराज सिंह कहा कि सीएम आजकल छोटे-बड़े सबको सम्मान दे रहे हैं। सबको प्रणाम कर रहे हैं। हर घर नल की की बिहार में क्या स्थिति है अगर इसका थर्ड सर्वे करा दिया जाए तो सारा राज खुल जाएगा।