News TOP STORIES नयी दिल्ली पटना बंगाल राष्ट्रीय लखनऊ

गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा, कहा- बंगाल होगा अगला कश्मीर, हिन्दू लड़े अपने वजूद की लड़ाई


नई दिल्ली, आम आदमी पार्टी के विधायक भगवंत मान (Bhagwant Mann) आज पंजाब (Punjab) के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वे राज्य के 26वें सीएम होंगे। उनके साथ कोई मंत्री शपथ नहीं लेगा। बाकी मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह बाद में चंडीगढ़ (Chnadigarh) में आयोजित किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह खटकड़ कला में होगा जो अमर बलिदानी भगत सिंह का पैतृक गांव है। संसद के बजट सत्र (Budget Session 2022) के दूसरे चरण आज तीसरा दिन है। बजट सत्र के तीसरे दिन भी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही जारी है। बुधवार से 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए आज से टीकाकरण अभियान पूरे देश में शुरू हो गया है। जबकि, 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को आज से टीके की सतर्कता डोज दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने की मांग करने वाली याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने मामले में गवाहों की सुरक्षा का निर्देश दिया है। अंतरराष्ट्रीय अदालत (ICJ) रूस के खिलाफ यूक्रेन द्वारा लाए गए मामले पर बुधवार, 16 मार्च को अपना फैसला सुनाएगा। यूक्रेन का कहना है कि रूस का आक्रमण संयुक्त राष्ट्र नरसंहार संधि की दोषपूर्ण व्याख्या पर आधारित है।

  • केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मिली कोर्ट से राहत

     

    दिशा सालियान को लेकर दिए विवादित बयान के मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके बेटे नितेश राणे को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सेशन कोर्ट ने नारायण राणे और नितेश राणे को 15,000 रुपये के मुचलके पर अग्रिम जमानत दे दी है।

     


  • लोकसभा में बोलीं सोनिया गांधी

     

    लोकसभा में सोनिया गांधी ने कहा कि फेसबुक द्वारा सत्ता की मिलीभगत से जिस तरह सामाजिक सौहार्द्र भंग किया जा रहा है, वह हमारे लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

     


  • लोकसभा में सोनिया गांधी ने कहा

     

    लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि फेसबुक और ट्विटर जैसी वैश्विक कंपनियों का उपयोग नेताओं, राजनीतिक दलों द्वारा पालिटिकल नरेटिव को आकार देने के लिए किया जा रहा है। यह बार-बार नोटिस में आया है कि वैश्विक सोशल मीडिया कंपनियां सभी पार्टियों को समान अवसर प्रदान नहीं कर रही हैं।

  • पंजाब के सांसदों से मुलाकात करेंगी सोनिया गांधी

     

    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज दोपहर 12.30 बजे कांग्रेस संसदीय दल कार्यालय में पंजाब के पार्टी सांसदों से मुलाकात करेंगी।

     


  • अधीर रंजन चौधरी ने कपिल सिब्बल पर बोला हमला

     

    कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कपिल सिब्बल कहां के नेता हैं मुझे पता नहीं। कांग्रेस पार्टी के कारण उन्हें कई प्रगति मिली। चीजें अच्छी थीं जब वह यूपीए सरकार में मंत्री थे, अब जब यूपीए सत्ता में नहीं है तो वह खराब महसूस कर रहे हैं। उन्हें सत्ता से बाहर रहने की आदत नहीं है। इसलिए वे आलोचना करते हुए खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे नहीं पता कि उनका (कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल) जनाधार क्या है।

  • शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे गायक गुरदास मान

     

    पंजाब में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। समारोह में पहुंचे पंजाबी गायक गुरदास मान ने कहा जो नई सरकार आम आदमी पार्टी की बनी है, उसमें लगता भी है कि सभी आम आदमी हैं। पार्टी आम है परन्तु विचार खास हैं। पंजाब खुशहाल हो, सुख शांति हो।

  • बंगाल अगला कश्मीर होगा- गिरिराज सिंह

     

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज जो लोग द कश्मीर फाइल्स को बैन करने की बात कर रहे हैं वे देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे गांव की चौपाल तक दिखाना चाहिए। मैं आज कह रहा हूं कि आज ममता बनर्जी का वही रोल है जो कभी कश्मीर में राजनेताओं का था। बंगाल अगला कश्मीर होगा, अगर बंगाल के हिन्दू अपने वजूद की लड़ाई नहीं लड़े तो। एक जिला नहीं दर्जनों जिले हैं। देश के अंदर कट्टरवादिता से खतरा है। हमें मुसलमानों से खतरा कम है मुस्लिम कट्टरपंथियों से ज्यादा खतरा है।

  • दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा

     

    भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी हमारे PM को बाहरी बोलती हैं। TMC के नेता बोल रहे हैं एक बिहारी सौ बीमारी शत्रुघ्न सिन्हा बिहारी भी हैं, बंगाल के लिए बाहरी भी हैं। उनको लाकर खड़ा करना पड़ रहा है। इनकी दोहरी मानसिकता है, ये बंगाल को बांग्लादेश समझते हैं।

     


  • काम नहीं करने वालों पर गिरेगी गाज- मल्लिकार्जुन खड़गे

     

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि वर्किंग कमेटी में फैसला लिया गया था कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्षा कोई भी कदम उठा सकती हैं। पांच PCC अध्यक्षों को हटाया गया है। दूसरे राज्यों में भी जो काम नहीं कर रहे उनके ऊपर भी ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी।

  • हिजाब मामले में होली बाद होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

     

    वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े द्वारा तत्काल सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट के समक्ष हिजाब प्रतिबंध मामले का उल्लेख किया गया। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि वह होली की छुट्टियों के बाद सुनवाई से जुड़ी याचिकाओं को सूचीबद्ध करने पर विचार करेगा।

    असम में टीकाकरण अभियान हुआ शुरू

     

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी के रुक्मिणी गांव बालिका विद्यालय हाई स्कूल में 12 से 14 वर्ष के आयु के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में छात्र टीकाकरण के लिए पहुंचे हैं। मैं, हमें यह टीका देने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी और वैज्ञानिक समुदाय को बधाई देना चाहता हूं। यह COVID से लड़ने के हमारे संकल्प को और मजबूत करेगा।

  • पीएम मोदी और गृह मंत्री से मिलेंगे एन बीरेन सिंह

     

    मणिपुर के कार्यवाहक सीएम एन बीरेन सिंह आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने संसद पहुंचे।

     


  • हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ चेन्नई में प्रदर्शन

     

    हिजाब मामले पर कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले का अब विरोध शुरू हो गया है। तमिलनाडु के चेन्नई में एक कालेज में हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।