Latest News नयी दिल्ली पटना बिहार

गुजरात : बिहार भाजपा नेत्री श्‍वेता ने भरूच में भील समुदाय के लोगों के घर में बनाया भोजन


भागलपुर। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 : बिहार के भागलपुर जिले की भाजपा नेत्री श्‍वेता सिंह गुजरात में हैं। वे वहां चुनाव प्रचार कर रहीं हैं। श्‍वेता सिंह भागलपुर की भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्‍यक्ष हैं। उन्‍होंने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार अभियान में शामिल उन्‍हें पार्टी के उच्‍चाधिकारियों ने भेजा है। उन्‍हें भरूच जिले की जिम्मेदारी मिली थी। भरूच जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। श्‍वेता सिंह अपने सहयोगियों के साथ लगातार वहां चुनाव प्रचार कर रही हैं।

jagran

श्‍वेता सिंह वसावा विधानसभा क्षेत्र में रह रहे भील जाति के लोगों के घर अचानक रात में पहुंच गईं। उन्‍होंने घरेलू महिलाओं से मिलकर संवाद किया। इस क्रम में उनका रहन-सहन देखकर उन्‍हें असली गांव के वातावरण का अंदाजा लगा। आज भी वहां के लोग मोटे अनाज की रोटी मिट्टी के बर्तन में ही बनाकर खाती है। वहां के पुरुष के साथ-साथ महिलाओं में भी तरक्की करने का काफी हौसला दिखा। विधानसभा के ऐसे कई गांव थे, जहां लोगों में व्यवसाय के प्रति बहुत रूचि देखी गई। चाहे छोटा से छोटा ही कारोबार क्यों ना हो, लोगों का खुद का व्यवसाय करना ज्‍यादा पसंद करते थे।

इन लोगों ने बताया कि सरकार ने शौचालय, गैस, पानी, अनाज की सुविधा दी है, लेकिन अभी भी कई लोग को सरकारी लाभ की आवश्यकता है। कई को पक्के का मकान मिला है लेकिन बहुत लोग अभी मिट्टी के घर में रह रहे हैं। लेकिन उन लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी उम्मीद है। सबसे खास बात यह है कि यहां के लोगों में ईश्‍वर के प्रति काफी श्रद्धा थी। इनके घरों में देवी-देवताओं की तस्वीर ही नहीं बल्कि महापुरुषों व इनके पूर्वजों की तस्वीर की भी पूजा हो रही थी। श्‍वेता सिंह ने कहा कि भाजपा गुजरात में फ‍िर से सरकार बनाएगी। श्‍वेता सिंह के साथ भागलपुर से दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता वहां गए हुए हैं। बिहार के नौ भाजपा नेत्री वहां प्रचार के लिए गई हैं। बिहार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्‍यक्ष लाजवंती झा, प्रदेश उपाध्‍यक्ष सरोज जायसवाल, अनिता यादव, सुनिधि‍ मिश्रा आदि वहां मौजूद हैं। श्‍वेता सिंह ने बताया कि भरूच जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र में उन्‍होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार किया। एक दिसंबर 2022 गुरुवार को वहां चुनाव प्रारंभ हो गया है। इसलिए भाजपा नेत्री वापस बिहार आ गई हैं।