News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

गुरुग्राम में बड़ा हादसा मिट्टी की दीवार ढहने से तीन महिलाओं की मौत; चार घायल –


गुरुग्राम, पटौदी थाना क्षेत्र के गांव दराबपुर में मनरेगा के तहत काम करने के दौरान मिट्टी की दीवार अचानक ढह गई।

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में गांव निवासी तीन महिलाओं की मौत हो गई और चार महिलाएं घायल हो गईं। घायल महिलाओं को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा आज यानी मंगलवार सुबह 10:30 बजे हुआ है।

नोट- ये स्टोरी अभी-अभी ब्रेक हुई है। खबर से संबंधित तथ्य जुटाए जा रहे हैं और जैसे-जैसे नए तथ्य आते जाएंगे, खबर को अपडेट किया जाता रहेगा। तब तक आप हमारे साथ बने रहें।