TOP STORIES

गृह मंत्री शाह का कांग्रेस पर वार, बोले-हुडा की 3D सरकार में थे दरबारी, दामाद और डीलर


फरीदाबाद ।: फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित मैदान में आयोजित रैली मेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हरियाणा को पहली बार मनोहर लाल के रूप में हरियाणा का मुख्यमंत्री मिला है। इससे पहले सिरसा और रोहतक के मुख्यमंत्री होते थे। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रैली के माध्यम से हरियाणा के भाजपा नेता स्वर्गीय डॉक्टर मंगल सेन की जयंती पर उन्हें याद किया और महाकवि सूरदास का भी जिक्र किया। अमित शाह ने जन उत्थान रैली में कहा कि हरियाणा सरकार के आठ साल पूरे हो रहे हैं। इन आठ सालों में मनोहर लाल ने हरियाणा को बदलने का काम किया है। हरियाणा भारत के इतिहास का महत्वपूर्ण स्थान है, जहां गीता प्रकट हुई। इसी फरीदाबाद की धरती पर संत सूरदास ने जन्म लिया।केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मनोहर लाल जबमुख्यमंत्री बने तब मैं भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष था। चुनाव जीतने के बाद जब वे मुझसे मिलने आए, मैंने उनसे पूछा किसे मुख्यमंत्री बनाना चाहिए तो उन्होंने 15 नाम गिना दिए, मगर अपना नाम नहीं लिया। आत्मनिर्भर भारत की पहचान वंदे भारत अब सोनीपत जिले में बनने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा प्रदेश में बनने वाला एलिवेटेड रेलवे ट्रैक नजीर बनने जा रहा है। इसके आधार पर कई अन्य शहरों में ऐसे ट्रैक बनाए जाएंगे। पहले हुडा की 3डी सरकार थी। इसमें दरबारी, दामाद और डीलर भी थे। उसकी जगह प्रदेश का विकास करने वाली भाजपा की सरकार बनी। शाह ने कहा कि हरियाणा पहला राज्य है जिसमें कैरोसीन नहीं है, जो धुआं मुक्त बना है। सभी घरों में गैस का चूल्हा है। उन्होंने कहा खाद्यान और दूध उत्पादन में हरियाणा दूसरे स्थान पर आया है। आलिंपिक व नैशनल गेम में हरियाणा पहले स्थान पर आया है। देश का पहला पढ़ी लिखी पंचायतों वाला प्रदेश बना है।