पटना

गोपालगंज: सब लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होकर किशन शाही ने बढ़ाया अपने जिला व क्षेत्र का मान


गोपालगंज (कुचायकोट)। कुचायकोट प्रखंड के बलथरी गांव के निवासी पूर्व सैनिक दूधनाथ शाही का पुत्र किशन शाही 29 मई शनिवार को भारतीय नौसेना में नेवल अकैडमी एजीमला केरल से पासिंग आउट परेड में शामिल होने के बाद सब लेफ्टिनेंट पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। शपथ ग्रहण करते ही परेड को लाइव देखकर माता-पिता व परिवार के सभी सदस्य एवं क्षेत्र के सभी लोग खुशी से फुले नहीं समा रहे।

किशन की माता कनक शाही ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनका बेटा आज देश सेवा में जुट गया आज का दिन उनके जीवन का स्वर्णिम दिन है। किशन के माता बताती हैं कि किशन की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल चंडीगढ़ में हुआ उसके बाद वह सैनिक स्कूल पुरुलिया पश्चिम बंगाल से आगे की शिक्षा ग्रहण करने के बाद नौसेना की तैयारी में जुट गया।

2017 में उसका चयन नेशनल डिफेंस एकेडमी में हो गया। उसके दादाजी पूर्व सैनिक परशुराम शाही बताते हैं कि वह शुरू से ही पढ़ने में बहुत ही मेघावी था। किशन के इस सफलता पर बधाई देते हुए पंडित बलराम पाठक बोले यह लड़का अपने क्षेत्र का मान सम्मान इसी तरह बढ़ाते रहे।