पटना

जाले: ठनका की चपेट में आने से युवक की मौत


जाले (दरभंगा)(आससे)। प्रखण्ड के जाले पश्चिमी पंचायत के वार्ड 11 में शनिवार के अहले सुबह अचानक ठनका के चपेट में आने से स्थानीय स्व. सतीश कुमार ठाकुर के पुत्र आनन्द अभिनव की मौत हो गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने ही वार्ड निवासी सिंघेश्वर महतो के पुत्र लोकन महतो के घर शादी व पूजा सम्पन्न कराने बीते शुक्रवार के देर रात्रि 11 बजे के करीब गया था एवम अपने घर लौटने के क्रम में शनिवार के अहले सुबह 4.30 बजे के करीब ठनका बिजली के तार पर गिर गया।

इस घटना में वे बुरी तरह झुलस गए एवम उनकी मौत घटना स्थल पर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिजन घटना स्थल पर पहुच, उन्हें जाले रेफरल अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही मृतक की नव विवाहिता पत्नी साक्षी कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल है।

मालूम हो कि मृतक की दो-तीन माह की एक पुत्री है। मृतक की शादी बीते डेढ़ वर्ष पूर्व रतनपुर गाँव निवासी सतीश कुँवर की पुत्री साक्षी के साथ हुई थी। घटना की सूचना मृतक के परिजनों ने लिखित रूप में जाले अंचलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र व जाले थानाध्यक्ष यशोदानन्द पांडेय को दिया है।