पटना

गोरौल: अपहृत युवती का शव कुआँ से बरामद दुष्कर्म कर हत्या की आशंका


गोरौल (वैशाली)(आससे)। चार दिनों से घर से अपहृत एक युवती का शव थाना क्षेत्र के आदमपुर स्थित एक कुआ से मंगलवार अगले सुबह को बरामद किया गया है।शव की पहचान आदमपुर गांव निवासी अलाउद्दीन की 17 वर्षीय पुत्री के रूप में किया गया है।  बताया गया है कि मृतक लड़की का प्रेम प्रसंग परोस के ही एक लड़का के साथ चल रहा था जिसको लेकर अनेकों बार गांव में  पंचायत भी हुयी थी, लेकिन पंचायत के दौरान बात नहीं बन सकी।

इसी बीच विते शुक्रबार से उक्त लड़की घर से  गायब थी। उसके परिजन काफी खोजबीन में लगे हुय थे  लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। इस घटना की सूचना मृतक लड़की के पिता ने शनिवार को थाने में एक आवेदन देकर अपहरण की शंका जताया था। थाना भी शायद लाश मिलने का ही इंतजार कर रही थी और आखिरकार  मंगलबार की सुबह गांव के आम के बगीचे में कुछ महिला पत्तल चुन रही थी।

इसी क्रम में महिलाओ ने  बगीचे में ही स्थित  कुआं  में तैरती हुई एक लाश को देखी और शोर मचाने लगी।  हल्ला सुनकर  आसपास के लोग जुट गए जिसमें कई दिनों से गायब चल रहे मृतक लड़की के परिजन भी पहुंचे और देखा कि उक्त शव  उसके पुत्री का ही है। उसके बाद इसकी खबर पुलिस को दी गयी।

पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में लग गयी और इधर गांव बाले की सहयोग से शव को कुंएं से बाहर निकाला गया। शव को बाहर निकलते ही देखने बालों की तांता लग गया। वहीं पुलिस  ने शव को अपने कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया।

इधर मृतिका के पिता अलाउद्दीन ने बताया कि मेरे लड़की को अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर कुंएं में डाल दिया गया। कुंए के कुछ दूरी पर ही गेहूं के खेत से  अंगूठी एवं बाल में लगाने वाला क्लीप भी पुलिस ने बरामद की है। गेहूं के खेत देखने से लग रहा था कि उक्त लड़की अपने बचाव का हर सम्भव प्रयास की है लेकिन दरिंदों के सामने उसकी एक न चली और दरिंदो ने  उसकी कहानी ही खत्म कर दी।

वही इस घटना से आसपास के लोग भी सदमे में है। हर कोई चेहरे पर मायूसी है। साथ ही दोषियों पर कठोर करवाई हो इसके लिये सभी की निगाहें पुलिस पर टिकी हुई है। अब देखना यह है कि मृतक के परिजनों को कबतक न्याय मिलता है।

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आम बगीचे के कुंए से एक युवती की शव बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है। यह मामला प्रेम प्रसंग में हत्या का है या कुछ और है। हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। दोषी को बक्सा नही जायेगा।