रांची

गोवर्धन पूजा के अवसर पर गाय, भैंस, बछड़ों की हुई पूजा


गोवर्धन पूजा के अवसर पर गाय, भैंस, बछड़ों की हुई पूजा
रांची। शुक्रवार को गोवर्धन पूजा मनाया गया। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को प्रातः काल तेल-स्नान कर गाय, बछड़ों एवं बैलों की पूजा किया गया। इसे अन्नकूट पर्व के नाम से भी जाना जाता है। शहर के खटालों में संचालकों द्वारा गाय, भैंस और बछड़ों की पूजा की गई। कमलेश यादव ने बताया कि आज के दिन गाय के शरीर पर लाल व पीला रंग लगाने के बाद गाय की सींग पर तेल व गेरू लगाए जाते है। घर में बने भोजन का प्रथम अंश गाय को खिलाया जाताह है। इसके बाद गोवर्धन पूजा (अन्न-कूट-पूजा) की जाती है। सुबह से ही लोगों ने गोबर से गोवर्धन बनाने व पूजा को लेकर अन्य तैयारी में जुट रहे। शास्त्रों की मानें तो गोवर्धन पूजा के दिन गाय का पूजा से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति मिलती है। गोवर्धन को ही अन्न-कूट कहा हैं। इसमें अर्घ्य, गन्ध, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, आचमन, ताम्बूल, दक्षिणा समर्पित करते हुए पूजा की जाती है।