Latest News खेल

ग्लेन फिलिप्स ने लगाया T20WC 2022 का दूसरा शतक, 61 गेंदों पर पूरी की अपनी सेंचुरी


नई दिल्ली, । T20 World Cup 2022, NZ vs SL: श्रीलंका के खिलाफ कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन उनका ये फैसला गलत साबित हो गया। उनकी टीम ने शुरुआत में सिर्फ 15 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए, लेकिन इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने टीम को संभालने का काम किया और शतकीय पारी खेलकर टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया। उनकी पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बनाए। 

ग्लेन फिलिप्स ने 61 गेंदों पर पूरा किया शतक

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला शतक साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज रिली रोसो ने बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था, लेकिन इस टूर्नामेंट का दूसरा शतक कीवी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स के बल्ले से श्रीलंका के खिलाफ निकला। यही नहीं इस सीजन में वो न्यूजीलैंड की तरफ से इस वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। ग्लेन फिलिप्स ने इस मैच में 61 गेंदों पर 4 छक्कों व 10 चौकों की मदद से अपना शतक चौके के साथ पूरा किया। ग्लेन ने इस मैच में 64 गेंदों पर 162.50 की स्ट्राइक रेट से 104 रन की पारी खेली और लाहिरू कुमारा की गेंद पर कैच आउट हो गए।

 

टी20 वर्ल्ड कप की पहली सेंचुरी फिलिप्स ने लगाई

टी20 वर्ल्ड कप में ये ग्लेन फिलिप्स का पहला शतक रहा तो वहीं ये उनके टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का दूसरा शतक साबित हुआ। न्यूजीलैंड की तरफ से अगर टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने की बात करें तो इसमें पहला नाम ब्रैंडन मैकुलम का आता है जिन्होंने साल 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ 123 रन की पारी खेली थी। अब 10 साल के बाद किसी कीवी बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप में शतकीय पारी खेलने का कमाल किया है। यही नहीं वो न्यूजीलैंड की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बने। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने टी20 आई में भी अपना पहला शतक लगाया।

टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले बल्लेबाज- 

117 – क्रिस गेल बनाम दक्षिण अफ्रीका 2007 में

101 – 2010 में सुरेश रैना बनाम दक्षिण अफ्रीका

100 – 2010 में महेला जयवर्धने बनाम जिम्बाब्वे

123 – ब्रेंडन मैकुलम बनाम बांग्लादेश 2012 में

116* – एलेक्स हेल्स बनाम श्रीलंका 2014 में

111* – अहमद शहजाद बनाम बांग्लादेश 2014 में

103* – तमीम इकबाल बनाम ओमान 2016 में

100* – क्रिस गेल बनाम इंग्लैंड 2016 में

101* – जोस बटलर बनाम श्रीलंका 2021 में

109 – 2022 में रिली रोसो बनाम बांग्लादेश

104 – ग्लेन फिलिप्स बनाम श्रीलंका 2022 में