News TOP STORIES उत्तर प्रदेश कानपुर नयी दिल्ली प्रयागराज राष्ट्रीय लखनऊ

घोषित हुए यूपी बोर्ड 12वीं के नतीजे इन डायरेक्ट लिंक से करें चेक,, 85.33 फीसदी पास, छात्राएं आगे, दिव्यांशी टॉपर


नई दिल्ली, । UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: एक तरफ जहां यूपी बोर्ड हाई स्कूल के नतीजों की घोषणा दोपहर 2 बजे कर दी गई, इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शाम 4 बजे घोषित किया गया। आकड़ों के अनुसार 85.33 फीसदी पास। फतेहपुर की दिव्यांशी ने टॉप किया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की शैक्षणिक वर्ष 2021-22 की इस वर्ष आयोजित हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटर की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा आज, 18 जून 2022 को कर दी गई है। इस क्रम में 10वीं के नतीजे पहले घोषित किए गए। जारी आकड़ों के अनुसार, 88.18 फीसदी 10वीं में, 91.69 फीसदी 12वीं में सफल। कानपुर के प्रिंस पटेल टॉपर हैं।

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 ऑनलाइन देखे जा सकते हैं। परीक्षार्थी अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट, results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं।

  • 04:31 PM, 18 Jun 2022

    UP Board 12th Result 2022: छात्राएं छात्रों से आगे

    यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 में छात्रा आगे रहीं। इस बार 90.15 फीसदी छात्राएं और 81.21 फीसदी छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।

  • 04:28 PM, 18 Jun 2022

    UP Board 12th Result 2022: फतेहपुर की दिव्यांशी ने किया टॉप

    यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 में फतेहपुर की दिव्यांशी ने टॉप किया है। उन्हें 95.4 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं।

  • 04:16 PM, 18 Jun 2022

    UP Board 12th Result 2022: फतेहपुर की दिव्यांशी ने किया टॉप, ये हैं टॉपर्स

    यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 में इन छात्र-छात्राओं ने टॉप किया है –

    1. पहला स्थान – फतेहपुर दिव्यांशी 95.40 फीसदी अंक
    2. दूसरा स्थान – प्रयागराज की दिव्यांशी, बाराबंकी की योगेश 95 फीसदी अंक
    3. तीसरा स्थान – फतेहपुर के बालकृष्ण, कानपुर के प्रखर पाठक, प्रयागराज और बाराबंकी के ही तीन अन्य टॉपर 94 फीसदी अंक
  • 04:12 PM, 18 Jun 2022

    UP Board 12th Result 2022: 85.33 फीसदी पास, छात्राएं आगे

    इस बार की इंटर की परीक्षाओं में 85.33 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। साथ ही, 12वीं में भी छात्राएं आगे हैं।

  • 04:07 PM, 18 Jun 2022

    UP Board 12th Result 2022: आधिकारिक वेबसाइट डाउन, जागरणजोश पर देखें परिणाम

    यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा की जा रही है। हालांकि, आधिकारिक वेबसाइट डाउन हो गई है। ऐसे में परीक्षार्थी अपना परिणाम जागरणजोश पर देख सकते हैं।

  • 03:47 PM, 18 Jun 2022

    UP Board 12th Result 2022: प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है शुरू

    यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट की घोषणा के बाद अब इंटर रिजल्ट की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ ही मिनट में शुरू होने वाली है।

  • 03:43 PM, 18 Jun 2022

    UP Board 10th, 12th Result 2022 Live Updates: 12वीं के नतीजे कुछ ही मिनट में करें चेक

    यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा कुछ ही देर में की जाएगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम शाम 4 बजे घोषित किए जाने हैं।

  • 03:14 PM, 18 Jun 2022

    UP Board 10th Result 2022: ये हैं इस साल के टॉपर

    यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 में कानपुर के प्रिंस पटेल ने पहला स्थान प्राप्त किया है। टॉप 10 में जगह बनाने वाले छात्रों की सूची इस लिंक से देखें।