Latest News नयी दिल्ली पंजाब

चंडीगढ़ में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भिड़े पंजाब के कांग्रेसी, सिद्धू व ढिल्लों में वाद-विवाद,


 चंडीगढ़। चंडीगढ़ में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता आपस में ही उलझ गए। पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने भाषण के दौरान कहा कि वह उन लोगों का नाम नहीं लेंगे, जिन्होंने लूटमार की। दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेर रहे थे। पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी 77 सीटों से सिमटकर 18 पर रह गई है।

नवजोत सिंह सिद्धू पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह और फिर सीएम बनाए गए चरणजीत सिंह चन्नी को लगातार निशाने पर लेते रहे हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के लिए भी नवजोत सिंह सिद्धू चन्नी को जिम्मेदार ठहराते हैं। आज धरने के दौरान भी जब सिद्धू ने लूटमार की बात की तो यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रधान बरिंदर ढिल्लों आक्रामक हो गए। ढिल्लों ने कहा कि आप उनका नाम क्यों नहीं लोगे, आपको नाम लेना होगा जिसे लेकर काफी गहमागहमी हो गई और धरना खत्म हो गया।