चंदौली

चंदौली।आरोपियों को जेल भेजने तक लड़ी जायेगी लड़ाई:ओमप्रकाश


सैयदराजा। थाना क्षेत्र के मनराजपुर गांव में पुलिस के दबिश डालने के दौरान बङी बेटी निशा यादव उर्फ गुङिया की मौत पर कन्हैया यादव को ढांढस बधाने के लिए समाजवादी पार्टी जमानिया विधायक व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह कन्हैया यादव के घर पहुंचे। जहां घटनाक्रम की जानकारी ली जिस पर कन्हैया यादव ने आरोपी दरोगा सहित अन्य पुलिस के खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कराकर सजा दिलाने की बात कही। विधायक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि मृतक निशा के हत्यारो को सजा मिलनी चाहिए इसके लिए समाजवादी पार्टी आप की लङाई मे जब तक आरोपी को सजा नही मिलेगी सपा पार्टी आपकी लङाई मे आप के साथ खड़ी है। कहा कि नौ तारीख को पूर्व मुख्य मंत्री व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के आने के बाद जो दिशा निर्देश मिलेगा किया जायेगा। सकलडीहा सपा विधायक प्रभु नारायण यादव ने कहा कि यह लङाई तब तक लङी जायेगी जब तक आरोपी दरोगा और अन्य पुलिस कर्मीयो पर 302 का मुकदमा दर्ज कर जेल नही भेजा जाता तक हम शांत नही बैठने वाले चाहे यह लङाई जितना लम्बा चले और इस हत्याकांड की जांच पुलिस की जगह सीबीआई से करायी जाय। कन्हैया यादव के मकान के आसपास शान्ति व्यवस्था को लेकर काफी संख्या मे पुलिस फोर्स जमी हुयी है।