चंदौली

चंदौली।काग$जों में किसानों की आय हो रही दुगुनी:मनोज सिंह


धीना। सैयदराजा विधानसभा के विरासराय गांव स्थित विरसराय पम्प कैनाल की दयनीय दशा देखकर पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज कुमार सिंह भड़क गए और कहा की 24 घण्टे में नही चला पम्प कैनाल तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। किसानों को कभी भी सरकार द्वारा मदद नही मिल रही केवल कागजो में सरकार किसानों की आय दुगुना करने का ढोंग रच रही है। उन्होंने कहा की आज किसानों को धान की नर्सरी डालने को पानी की जरूरत है। विरसराय पम्प कैनाल का पम्प उखाड़कर फेक दिया गया है। पम्प चलने की कोई दशा नही दिख रही। उन्होंने कहा 24 घण्टें में पम्प कैनाल नहीं चला तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी। इसके लिए हम जेल भी जाने को तैयार है। आगे उन्होंने कहा की पम्प कैनाल की समाजवादी पार्टी की सरकार में 20 क्यूसेक से क्षमता बढ़ाकर 50 क्यूसेक कराया। आज पम्प कैनाल की दशा पुरानी स्थिति में आ गयी है। जबकि प्रदेश व देश मे डबल इंजन की सरकार है । पम्प कैनाल की क्षमता 50-100 हो गयी हो गई होगी। लेकिन डबल इंजन की सरकार ने किसानों क्षमता के बजाय पानी देना ही बन्द कर दिया है। उनका कहना है की किसानों की समस्या को लेकर हम जेल जाने को तैयार है।