चंदौली

चंदौली।किसानों की समस्या को लेकर एसडीएम से मिला लोकदल


चंदौली। राष्ट्रीय लोक दल का प्रतिनिधिमंडल काशी प्रांत अध्यक्ष समरनाथ सिंह यादव के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा से मिला। इस दौरान कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम का मांग पत्र सौंपा। मांग किया कि पिछले वर्ष थे तो आपने सितंबर में ही गन्ने का भाव घोषित कर दिया था। इस वर्ष गन्ने का सीजन तीन माह निकल गया अभी तक भाव घोषित नहीं हुआ। हम किसान अपनी फसल का मूल्य बिना जाने मिल को दे रहा हूं। बड़ी असमंजस की स्थिति है व आवारा पशु हमारी फसलों को नष्ट कर दे रहे हैं और हमला करके घायल और जान ले रहे है। अपनी जान पर खेलकर फसल पैदा कर रहे है। बुनियादी समस्याओं पर आप द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। महंगाई बेरोजगारी अपराध भ्रष्टाचार दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। आमजन वह किसान परेशान है तत्काल निदान किया जाए। कहा कि सरकार ने चुनाव में जो वादा किया है उसे पूरा किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में समरनाथ सिंह यादव, शिव कुमार पटेल, भागवत नारायण चौरसिया, मदन कुमार यादव, कैलाश विश्वकर्मा थे।