चंदौली

चंदौली।नन्द कुमार राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित


चंदौली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद चंदौली की एक आवश्यक बैठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदर चंदौली में आहूत की गई जिसमें शिक्षक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उसके निराकरण के लिए सक्षम अधिकारियों से वार्ता किया गया उसके उपरांत कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर चहनियां के नंद कुमार शर्मा को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर उन्हें बधाई दी गई एवं उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद चंदौली के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में उन्हें अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह एवं माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। श्री पांडेय ने कहा कि शिक्षक जीवन पर्यंत शिक्षा देने का कार्य करता है और उसका फल आने वाले समय में दिखाई देता है। नंद कुमार शर्मा बहुत ही निष्ठा के साथ अपने कार्य के प्रति समर्पित रहते हैं। अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहते हैं उसी का प्रतिफल है कि उन्हें आज राज्य सरकार द्वारा शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। शिक्षक साथियों हमें नहीं भूलना चाहिए कि हमें जो दायित्व मिला है उसका निर्वहन हमें निष्ठा पूर्वक करनी चाहिए तभी हमारा जीवन सुखमय होगा। आदर्श शिक्षक बलराम पाठक ने कहा शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है इसलिए बच्चों को अच्छे संस्कार अच्छी शिक्षा आचार व्यवहार से अलंकृत करते हुए उसे कुशल नागरिक बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए तभी हम सबका अपने कार्यों के प्रति सच्ची सेवा होगी।