चंदौली

चंदौली।गैस सिलेंडर फटने से पांच घायल


चकिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सैदूपुर मे झांसी के जालौन जनपद स्थित केरिया थाना अंतर्गत मवासा गांव निवासी सुरेश पाल अपने परिवार के साथ सैदूपुर बाजार स्थित एक दुकान खोल कर मोमोज बनाकर जीवन पालन करता है। वही एक किराए के मकान में रह कर मोमोज बना रहा था। उसी वक्त गैस सिलेंडर में रिसाव से सुरेश पाल 50 वर्ष, पुष्पेंदर 30 वर्ष, प्रियंका 28 वर्ष, अनन्या 5 वर्ष, गौरी 1 वर्ष, झुलस गए। घायलों को 108 नंबर की एंबुलेंस की मदद से जिला संयुक्त चिकित्सालय भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने पांचों को कबीर चौरा वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद आसपास कोहराम मच गया। मौके पर एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे एसआई राजकुमार शुक्ला ने अग्निशमन दल वाहन लेकर पहुंचे गये। वही भाजपा विधायक शारदा प्रसाद ने जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंच कर पीडि़ता को सहायता के लिए भरोसा दिलाया।