चंदौली

चंदौली।जल भराव की समस्या से हो रही परेशानी


सकलडीहा। केन्द्र व प्रदेश सरकार के स्वच्छता अभियान को उनके ही मातहत पलीता लगाने में जुटे हर है। कस्बा के कॉलेज मार्ग पर विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा संचालित है। परीक्षार्थियों को जलभरॉव के कारण गंदा पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी ग्राम प्रधान और कर्मचारी मौन साधे हुए है। जिसे लेकर लोगो में आक्रोश है। सकलडीहा विकास खण्ड के नागेपुर गांव सभा में मुख्य मार्ग को छोड़कर कस्बा मार्ग पर आजादी के वर्षो बाद भी सड़क के दोनों किनारे पर नाला का निर्माण नही हो पाया है। जिसके कारण बरसात के दिनों में कस्बा की मुख्य मार्ग और कॉलेज मार्ग पर जलभरॉव की स्थिती उत्पन्न हो जाती है। सकलडीहा पीजी कॉलेज में पिछले एक सप्ताह से परीक्षा संचालित है। कॉलेज मार्ग पर जलभरॉव के कारण परीक्षार्थियों को काफी नारकीय स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी स्वच्छता अभियान के तहत कर्मचारी और प्रधान मौन साधे हुए है। बकरीद पर मुसलिम समुदाय को भी फजीहत झेलनी पड़ी। ग्रामीणों ने जलभरॉव की समस्या को लेकर आक्रोश जताया है। इस बाबत एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि अभियान चलाकर कॉलेज मार्ग की साफ सफाई कराया जायेगा। लापरवाही पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।