चंदौली

चंदौली।डायट परिसर में भाजपा नेता ने किया पौधरोपण


सकलडीहा। जनसंघ के संस्थापक डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 118 वी जयंती भाजपा नेताओं ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर मंगलवार को मनाया। इस दौरान भाजपाईयों ने उनके आर्दशों पर चलने का संकल्प दोहराया। अंत में भाजपाईयों ने उनके याद में डायट परिसर में पौध रोपण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सकलडीहा विधान सभा प्रभारी सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि डाण् श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश की एकता और अखंडता के मिशाल है। डाण् श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना एक विधान एक निशान और एक प्रधान को भाजपा सरकार ने पूरा किया। महान शिक्षाविद व प्रखर राष्ट्रवादी होने के साथ ही एक सच्चे देशभक्त थे। उन्ही के दिखाए रास्ते पर चलने का परिणाम है की आज देश में विकास और विश्वास की लहर है। इसके पूर्व डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर उनकी याद में पौध रोपण किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भानू सिंह, सतीश तिवारी, मुसाफिर प्रजापति, प्रेमशंकर पाण्डेय, पूनम चौहान, दीपक केशरी, मोनू पाण्डेय, रिंकू पाण्डेय व सूरज पाण्डेय रहे।