चंदौली

चंदौली।दो वंदे भारत ट्रेनों का देखा लाइव प्रसारण


मुगलसराय। स्थानीय मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर वीडियो लिंक के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा मुम्बई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में दो वंदे भारत टे्रनों के शुभारम्भ कार्यक्रम को लाइव देखा गया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक के साथ अन्य रेल अधिकारी तथा साईं अनुयायियों सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम देखा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में दो वंदे भारत ट्रेनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। ये दो ट्रेनें हैं. मुंबई सोलापुर वंदे भारत और मुंबइ साईंनगर शिरडी वंदे भारत। उन्होंने मुंबई में सड़क यातायात की भीड़ को कम करने और वाहनों की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने के लिए दो सड़क परियोजनाओं. सांताकू्रज चेंबूर लिंक रोड और कुरार अंडरपास परियोजना को भी राष्ट्र को समर्पित किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत में रेलवे, विशेष रूप से महाराष्ट्र में उन्नत रेल.संपर्क के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण दिन है। क्योंकि पहली बार दो वंदे भारत ट्रेनों को एक ही दिन हरी झंडी दिखाई गई है। उन्होंने रेखांकित किया कि ये वंदे भारत ट्रेनें मुंबई और पुणे जैसे आर्थिक केंद्रों को आस्था के केंद्रों से जोड़ेंगी जिससे कॉलेज कार्यालय, व्यवसाय, तीर्थ यात्रा और कृषि उद्देश्यों के लिए यात्रा करने वालों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि नई वंदे भारत ट्रेनों से शिरडी, नासिक, त्र्यंबकेश्वर और पंचवटी जैसे पवित्र स्थानों की यात्रा आसान हो जाएगी। जिससे पर्यटन के साथ.साथ तीर्थाटन को भी बढ़ावा मिलेगा।