चंदौली

चंदौली।नि:शुल्क कार्यशाला का आयोजन


चंदौली। यूपी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य के संबंध में नि:शुल्क कार्यशाला का आयोजन पुलिस लाइन सभागार चंदौली में किया गया। इस दौरान 7 डेज फाउंडेशन के नेतृत्व में आर्गेनिक सेनेटरी नैपकिन एवं महिला स्वास्थ्य संबंधित सरकारी विभाग में पोस्टेड महिला कर्मचारियों को जागरूक किया गया। संस्था की संचालिका कोमल गुप्ता ने महिला पुलिस के बीच सेनेटरी पैड के बाबत जानकारी देते हुए महिलाओं में हो रही विभिन्न बीमारियों को लेकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि असुरक्षित कार्यप्रणाली से महिला में गर्भ धारण नही होने सहित कैंसर गुप्त रोग आदि कई बीमारियां फैल रही है। उन्होंने सेनेटरी पैड के विभिन्न फायदे बताते हुए आर्गेनिक इकोफ्रेंडली पैड के लिए पुलिस महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान 7 डेज फाउंडेशन के नेतृत्व में आस्था हॉस्पिटल के डॉ प्रदीप गुप्ता के द्वारा पुलिस लाइन परिसर में उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों का नि:शुल्क स्वास्थ परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सुखराम भारती, रामविलास प्रतिसार निरीक्षक श्रीमती सीमा सरोज निरीक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्य संस्कार, रोहन, रेखा, मनोज, पूजा रोहित अंजनी और सुजीत आदि लोग मौजूद रहे।