मुगलसराय। नगरपालिका परिषद क्षेत्र के अनेकों वार्ड में समस्याओं को लेकर लोग मुखर होने लगे हैं। शायद ५ वर्ष तक प्रतिक्षा करने की समय सीमा अब बीतने लगी है। ऐसी कई समस्याओं को सक्रियता से लोग सोशल मीडिया पर तस्वीरों को पोस्ट कर लिखने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जब एक ही दल की सरकार उपर से नीचे तक है तो विकास को गति नहीं मिलना समझ से परे है। समस्याओं में सड़कें, मोहल्ले की गलियां प्रमुख रूप से शामिल हैं। लोगों का कहना है कि समस्याएं समय से उठाईंगयी लेकिन जिम्मेदार उसपर ध्यान देना जरुरी नहीं समझे लोग समस्याओं के निराकरण की क्षेत्रिय प्रतिनिधि को प्राथमिकता देकर कराना चाहते हैं। लेकिन जब आगे बढ़ते हैं और वहां भी उन्हे निराशा हाथ लगती है तो कहां जांय, फलस्वरूप उनके हाथ समस्याओं से जूझना मिलता है। यह समस्या बरसात होने पर दुगुनी हो जाती है। इसी तरह की कई समस्याओं की तस्वीर गुरूवार की भोर हुई बरसात के बाद उभर कर सामने आई। जबकि विकास के लिए करोड़ों रूपये खर्च करने के दावे किये जाते हैं।
Related Articles
चंदौली। सपा से तेजनारायण होंगे जिपंअ प्रत्याशी
Post Views: 444 मुगलसराय। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तेज नारायण सिंह यादव को समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उक्त जानकारी नगर स्थित कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान सपा जिलध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने दी। जिलाध्यक्ष […]
चंदौली।अपहृत चिकित्सक सकुशल बरामद
Post Views: 380 चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ से होम्योपैथिक चिकित्सक के अपहरण की घटना का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिसिया कार्यवाही में उक्त चिकित्सक के अपहरण की साजिश करने वाले चार अपहरणकर्ता भी पुलिस के हत्थे चढ़े। इस दौरान बिलारीडीह अंडर पास के समीप अपहरणकर्ताओं व पुलिस बल में मुठभेड़ हुई। जिसमें एक […]
चंदौली।जन कल्याण के संकल्प के साथ नये पारी का आगाज
Post Views: 405 चंदौली। जिला पंचायत चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी को धूल चटाकर जीत हासिल करने वाले जिला पंचायत सदस्य जीत का प्रमाण.पत्र लेने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उनके चेहरे पर जीत की खुशी थी। साथ ही जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का बोध व गंभीरता भी था। अपने गांव.इलाके लौटते वक्त प्रत्याशियों […]