चंदौली

चंदौली।भाजपाजनों ने मंडी में गेहूं खरीद का लिया जायजा


चंदौली। केन्द्रीय मंत्री डा० महेन्द्र नाथ पाण्डेय की पहल पर चंदौली जिले में नवीन मण्डी स्थित क्रय केन्द्र समेत 25 नए काटों को लगाया गया है। अब जिले में सारे काटे पूरे तरह से चालू है। इस कड़ी में क्रय केन्द्रों पर गेहूं खरीद की स्थिति का जायजा लेने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह एव सूर्यमुनि तिवारी ने गुरुवार को मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नवीन मंडी में संचालित क्रय केन्द्रों पर सभी काटे पूरी तरह से चालू मिले और किसानों की खरीद होती पायी गयी। अभिमन्यु सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा किसानों के साथ खड़ी रहती है। अब चंदौली के सभीे किसान जिले में कही भी अपने अनाज को आसानी से बेच सकता है। भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी ने कहा कि केन्द्र व यूपी की सरकार द्वारा किसानों के उत्थान के लिए बहुत सारी योजनाओं संचालित की गयी है जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। जिससे किसानों कृषि कार्यो को करने में सहूलियत मिल रही है। इस अवसर पर दिनेश मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, संतोष तिवारी, ओमप्रकाश मौर्या, प्रदीप चौहान, संजय राजभर, सूरज पाण्डेय, रिंकू पाण्डेय रहे।