चंदौली

चंदौली।भाजपा विकास के लिए कटिबद्घ:राजनाथ


अलीनगर। क्षेत्र के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सदलपुरा के प्रांगण में शुक्रवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया में देश का गौरव इस प्रकार बड़ा है कि सभी सम्मान के दृष्टि से देखते हैं। भारत किसी की एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं किया है। अगर भारत पर कोई आंख उठाकर देखने का जुर्रत किया तो भारत मुंहतोड़ जवाब देने का भी काम करेगा। कहा कि पाकिस्तान की धरती पर सर्जिकल स्ट्राइक कर हमारे जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया था। भारत माता के मस्तक को कभी हम पीछे होने नहीं देंगे। कहा कि हम लोग भारत माता की रक्षा के लिए राजनीति करने का काम नहीं करते हैं। उन्होंने सकलडीहा के भाजपा प्रत्याशी सूर्यमुनि तिवारी का लोगों से परिचय कराते भारी मतों से जीता कर विधानसभा में भेजने की बात कही कहा कि सूर्यमुनि क्षेत्र के विकास के लिए शुरु से कटिबद्घ हैं और जीतने के बाद लोगों की जनसमस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों का ऑपरेशन गंगा चल रहा है तो अखिलेश बाबू का ऑपरेशन दंगा चलेगा। सपा की साइकिल में कमीशन का पहिया लगा है। इस मौके पर सांसद महेंद्र नाथ पांडेय, सूर्यमुनी तिवारी, अरुण कुमार सिंह, प्रमोद शंकर सिंह, उमेश सिंह, मिथिलेश सिंह, अतुल सिंह, पंकज सिंह, जितेंद्र सिंह, बुद्धन सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।