चंदौली

चंदौली।मटकुट्टा उपरगामी सेतु पुल का उद्घाटन आज


सकलडीहा। विधानसभा सकलडीहा के मटकुट्टा रेलवे उपरगामी सेतु लोकार्पण कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण जिलाध्यक्ष भाजपा अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने किया। कार्यक्रम में एक रेलवे उपरगामी सेतु का लोकार्पण सहित छ: उपरगामी सेतु का शिलयांस शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री व सांसद चंदौली डॉ महेंद्रनाथ पांडेय के हाथो किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि सांसद डा महेन्द्र नाथ पांडेय जी के प्रयास से मटकुट्टा रेलवे उपरगामी सेतु का निर्माण किया गया है जिसका शिलान्यास शुक्रवार को भारी उद्योग मंत्री डा० महेन्द्र नाथ पांडेय द्वारा किया जायेगा। इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि इस उपरगामी सेतु का क्षेत्रो को अत्यंत जरूरी था जो आज के बाद मंत्री जी के प्रयास से सफल हो रहा है। मंत्री जी के नेतृत्व में चंदौली विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस दौरान राणा प्रताप सिंह, शिवराज सिंह, अभिमन्यु सिंह, शिव शंकर पटेल, अरविंद पाण्डेय, संजय पाण्डेय, कुंजबिहारी पांडेय, जैनेन्द्र राम सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।