चंदौली

चंदौली।मतगणना को लेकर चुनाव अधिकारी ने किया निरीक्षण


सकलडीहा। आगामी 2 मई को मतगणना है। मतगणना सकुशल कराने को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को चुनाव अधिकारी के साथ सीओ सहित कोतवाली पुलिस ने सकलडीहा पीजी कॉलेज में बनाये गये मतगणना स्थल के बारे में विस्तार से जानकारी लिया। इस दौरान चुनाव अधिकारी ने 72 घंटा तक सभी बूथो का चुनाव परिणाम की घोषणा करने का दावा किया है। सकलडीहा पीजी कॉलेज में मतगणना स्थल बनाया गया है। आगामी 2 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना अनवरत प्रारंभ होगा। मतगणना के लिये कुल 12 कमरा में 13 न्याय पंचायत के लिये काउंटर लगाया जायेगा। प्रत्येक न्याय पंचायत पर चार काउंटर बनाये गये है। पेटी खुलते ही अलग अलग कलर का बैलेट पेपर की छटनी करके चारों टेबल पर अलग अलग पद के उम्मीदवारों की काउंटिंग किया जायेगा। संभवत एक ग्राम सभा की काउंटिंग एक से दो घंटा के अंदर करने का दावा किया जा रहा है। गणना कार्यक्रम को लेकर चुनाव अधिकारी ने पुलिस अधिकारियों के साथ गणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान न्याय पंचायत वार प्रत्याशियों को आने के बारे में जानकारी दिया। इस मौके पर चुनाव अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, सीओ एके सिंह, केतवाल अवनीश कुमार राय, पवन दूबे, अभिषेक सिंह, लल्लन राय संजय आदि मौजूद रहे।