धानापुर। विधान सभा सामान्य निवार्चन में शत प्रतिशत मतदान अभियान के तहत बुधवार को धराव इंटर कालेज धरावं में हैश टैग सौ प्रतिशत स्वीप थीम के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संजीव सिंह के निर्देशानुसार अरविंद सिंह खंड विकास अधिकारी धानापुर द्वारा उपस्थित कार्यक्रम उपस्थित छात्र छात्राओं, शिक्षकों व अन्य कर्मचरियो से कहा कि आगामी सात मार्च के दिन अपने पास पड़ोसियों के लोगो को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। एडू लीडर टीम के सचिन सिंह, निशा सिंह द्वारा सभी लोगो को मतदान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा मतदान के लिए अभिभावकों को जागरूक करने के लिए शपथ ली। और इस दौरान बच्चो ने भाषण, लघु नाटिका, प्रस्तुत कर माता पिता दादा दादी के साथ अन्य लोगो को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार प्रधानाचार्य ने कहा कि हमारे छात्र व छात्राएं भविष्य के समाज निर्माता व भाग्य विधाता हो सकते है इसके लिए शिक्षा का विशेष महत्व है। आप लोग जीवन में एक अच्छे नागरिक बने और राष्ट्र निर्माण में सहयोग के लिए वोट जरुर दीजिए। इस अवसर राम जियावन यादव, फैयाज अहमद, राजेंद्र प्रसाद, बृजेश नारायण पांडेय, खुर्शीद खां, कवींद्र कुमार, श्याम सुंदर, मनोरमा, साहब यादव प्रधान, मनोज गोंड, नुर अख्तर, जितेन्द्र मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम जियावन यादव व संचालन विद्याधर मिश्र ने किया।
Related Articles
चंदौली। मीडिया के सकारात्मक भूमिका पर गोष्ठी आयोजित
Post Views: 143 सकलडीहा। पीजी कॉलेज सकलडीहा में शनिवार को भारतीय समाज पर मीडिया की सकारात्मक भूमिका पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विकसित भारत के निर्माण में मिडिया के भूमिका पर चर्चा किया। इस दौरान महाविद्यालय प्रशासन की ओर से अतिथियों को मालाफूल पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य […]
चन्दौली। बाल संप्रेक्षण गृह में बंद किशोरों का जाना हाल
Post Views: 297 चंदौली। श्रीमान जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के पूर्णकालिक सचिव श्री संदीप कुमार द्वारा गुरुवार को राजकीय संप्रेक्षण गृह रामनगर में औचक निरीक्षण किया गया। संप्रेक्षण गृह के किशोर बंदी धूप में बैठे हुए थे तथा कुछ किशोर कैरम भी खेल रहे थे। […]
चंदौली। थाना दिवस पर डीएम, एसपी ने सुनी फरियाद
Post Views: 603 सैयदराजा। शासन के निर्देश पर जनता की समस्याओं के लिए शनिवार को सैयदराजा थाने में सीओ सदर अनिल राय के नेतृत्व में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास क्षेत्र से आए फरियादियों द्वारा 8 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें पुलिस ने तीन मामलों का मौके से निस्तारण कर दिया। वहीं पांच […]