चंदौली। सांसद व केंद्रीय मंत्री भारी उद्योग मंत्रालय भारत सरकार डॉ0 महेंद्र नाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान मनरेगा की समीक्षा में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए जनपद में कुल 10556 लाख वित्तीय परिव्यय निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष कुल 3151156 लाख मानव दिवस सृजन का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक जनपद के सभी विकास खंडों में माह अगस्त 2021 तक की वित्तीय प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष 121. 30 प्रतिशत है। माह अगस्त तक कुल 2230179 मानव दिवस का सृजन किया जा चुका है। इसी प्रकार राष्ट्रीय आजीविका मिशन वित्तीय वर्ष 2021 22 में 1160 लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 842 स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा चुका है। समूहों का क्रेडिट लिंकेज सीसीएल को बढ़ाने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान मंत्री जी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यक्रमों के माध्यम पोषण अभियान को गति देने के लिए समन्वित रूप से प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने बाल विकास कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान कहा कि जनपद में अभी भी 183 कुपोषित बच्चों का जो आंकड़ा हैं प्रभावी अभियान चलाकर इन्हें कुपोषण मुक्त करने की कार्यवाही करें। कहा कि इसमें जनभागीदारी की भी आवश्यकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधिगण, सम्मानित व संभ्रांत नागरिकगण, सामाजिक संस्थाओं से अपील करते हुए कहा कि जनपद को कुपोषण मुक्त करने में अपनी महती भूमिका निभाने के लिए आगे आए। जनपद में किसानों के खेतों तक सिंचाई के पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो इसके लिए रोस्टरवार नहरों का संचालन पूरी क्षमता के साथ चलाएं। बैठक के दौरान विकास खंड चकिया में आवास निर्माण में हुई अनियमितता संज्ञान में आने पर दोषियों के खिलाफ फौरन कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच में जो लोग भी दोषी पाए गए हैं उनके खिलाफ नियमानुसार अविलंब कार्यवाही सुनिश्चित हो। जिलाधिकारीसंजीव सिंह ने मंत्री जी द्वारा बैठक में प्रतिभाग करने एवं महत्वपूर्ण सुझाव देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, पीडीडीयू नगर विधायक श्रीमती साधना सिंह मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण आदि रहे।
Related Articles
चंदौली। कन्या पूजन: कुंवारी कन्याओं का पूजन कर कराया भोजन
Post Views: 352 चंदौली। जिला मुख्यालय पर नवरात्रि में 9 दिनों तक माता के 9 रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन करके माता को विदा किया जाता है। मान्यता है कि कन्या पूजन से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद देती हैं। कन्या पूजन […]
चंदौली।राइस मिलरों के अध्यक्ष बने संजीव सिंह
Post Views: 475 सैयदराजा। पूर्वाचल राईस मिलर्स एसोसिएशन चंदौली के समस्त राइस मिलर्स की बैठक चंदौली के चंदा लान में सम्पन्न हुआ जिसमें पूर्व अध्यक्ष त्रिभुवन नारायन सिंह व पूर्व महामंत्री विनोद पाण्डेय की अध्यक्षता में सारे मिलरो ने सर्व सम्मति से अध्यक्ष संजीव सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन जायसवाल, महामंत्री आनन्द सिंह, कोषाध्यक्ष नन्द लाल […]
चंदौली। ठेला रेहड़ी वालों की मदद को आगे आए:अंजनी
Post Views: 608 कमालपुर। सपा नेता जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह कमालपुर बाजार में खोमचा, ठेला, रेहड़ी लगाकर जीवन पालन करने वाले गरीबों की मदद के लिए उनकी समस्याओं को लेकर धीना एसओ अतुल प्रजापति से मुलाकात किया अंजनी सिंह ने कहा पूरा कमालपुर बाजार सुरक्षित रहे बाजार के सभी दुकानदारों व्यापारियों गरीब खुमचा रेहड़ी, […]