चंदौली

चंदौली।मार्ग निर्माण कार्य शुरु होने से लोगों को मिलेगी राहत:सूर्यमुनि


सकलडीहा। बहुप्रतीक्षित चन्दौली सैदपुर वाया सकलडीहा मार्ग का मरम्मत शुरू हो गया है। शुक्रवार को भाजपा नेताओं की मौजूदगी में निर्माण से सम्बंधित सामग्री गिराई जाने लगी इससे लोगो ने राहत की सांस ली है। क्षेत्रीय लोगो सहित बाहर से आने वाले लोगो को अब काफी राहत मिलेगी वही सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आयेगी। केंद्रीय मंत्री व चन्दौली सांसद डॉ महेन्द्रनाथ पांडेय के प्रयास से प्रदेश सरकार ने चन्दौली,सैदपुर वाया सकलडीहा व चहनियां मुगलसराय वाया भोपौली व सकलडीहा, मुगलसराय वाया ताराजीवनपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरु करा दिया है। मार्ग मरम्मत से सम्बंधित मेटेरियल भी गिरने लगा है। जिससे लोगो ने राहत की सास ली है। सकलडीहा विधान सभा प्रभारी सूर्यमुनी तिवारी ने बताया कि सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ महेन्द्रनाथ पाण्डेय के प्रयास व निर्देश पर कार्य शुरु हुआ है। जिसके लिए धन भी अवमुक्त हो चुका है। चन्दौली सैदपुर मार्ग मरम्मत के लिए 495 करोड़ चहनियां मुगलसराय मार्ग के लिए 37 करोड़ व सकलडीहा मुगलसराय मार्ग के लिए भी धन उपलब्ध करा दिया गया है। इस दौरान भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष केएन पांडेय, मंडल अध्यक्ष भानू सिंह, अवधेश सिंह पमपम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।