कमालपुर। सपा बसपा व कांग्रेस ने प्रदेश को केवल लूटने का काम किया है। निषाद पार्टी गरीबों मजलूमों व शोषित, पिछड़ों की आवाज उठाने के लिए भाजपा से गठबंधन किया है। प्रदेश में योगी सरकार में पिछड़े समाज व गरीबों को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उक्त बातें राष्ट्रीय इंटर कालेज कमालपुर में आयोजित जनसभा ने निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कही। उन्होंने कहा कि निषाद राज ने प्रभु राम का सहयोग कर रावण की लंका को जलवाकर जीत हासिल करवाया था। आज निषाद पार्टी भाजपा से गठबंधन कर प्रदेश के अराजक तत्वों, माफियाओ, अपराधियो पर विजय पाने का काम कर रही है। सपा प्यारी नहीं हत्यारी है। सपा किसी भी दशा में पिछड़ों का सम्मान नहीं कर सकती है। सपा केवल परिवारवाद तक राजनीति करती है। प्रदेश के विकास के लिए भाजपा का जितना नितांत जरूरी है। इस जनसभा की भीड़ बता रही है कि सैयदराजा विधानसभा अपने नेता सुशील सिंह को जीताकर एक बार फिर लखनऊ भेजने का काम करेगी। आज भाजपा को पिछड़े समाज के बिन्द, निषाद, कुमी, राजभर, मौर्या आदि जातियां मजबूती से मतदान करने जा रही है। देश के परिवर्तन के लिए मुस्मिल समुदाय भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का काम कर रही है। इस मौके पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी अरविंद बिन्द, सुशील सिंह जनौली, राजेश सिंह, हरबंश उपाध्याय, आशुतोष चतुर्वेदी, रामजी तिवारी, राजेश तिवारी, परमानन्द सिंह, राधेश्याम सिंह, अनिल श्रीवास्तव, गणेश अग्रहरि, अजीत पांडेय, चंद्रिका बिन्द, आशुतोष सिंह, अजीत सिंह आदि रहे।
Related Articles
चंदौली।न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मामलों का निस्तारण
Post Views: 429 सकलडीहा। कोरोना महामारी के दौरान गांव के पीडि़तों को अपनी समस्या के लिये परेशान नही होना होगा। शिकायत के बाद फरियादियों को न्याय आपके द्वार मुहिम के तहत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने शनिवार को एक दर्जन गांव के 17 मामलों का मौके पर पहुंचकर निस्तारण किया गया। मजिस्ट्रेट की इस पहल से जहां […]
चंदौली। देश के भविष्य को जिम्मेदार नागरिक बनाना हमारा कर्तव्य:शरद
Post Views: 360 चंदौली। भारतीय स्टेट बैंक भारत का सबसे बड़ा बैंक है और अपने नवोन्मेषी उत्पादों के साथ निरंतर अपने ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखता है। देश की आर्थिक प्रगति के साथ एसबीआई इसकी सामाजिक उत्थान की ओर भी निरंतर कार्यशील रहता है। इस संबंध में भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ मंडल के […]
चंदौली। हर जरुरतमंद की सेवा ही हमारा मिशन
Post Views: 260 चहनियां। रामगढ में जिला पंचायत सदस्य चहनियां सेक्टर 1 सह भाजपा नेत्री शायरा बानो ने 55 जरूरत मंद लोगों को कम्बल वितरित किया। कम्बल पाकर बुजुर्ग माताओं के चेहरे मुस्करा उठे और लोगों ने शायरा बानो के जनसेवा के कार्यों का बखान करते हुए आशीर्वाद दिया। कम्बल वितरित करते हुए जिला पंचायत […]