चंदौली। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली की अध्यक्षता में सुबह 10.30 बजे से जनपद न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में एक बैठक आहूत की गयी। जिसमें श्री ज्ञानप्रकाश शुक्ल अपर जनपद न्यायधीश तृतीय पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विराग पाण्डेय तहसीलदार पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर, दिग्विजय प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी सदर, आलोक कुमार उपजिलाधिकारी नौगढ़ विकास धर दूबे, तहसीलदार सकलडीहा एवं सतीश कुमार तहसीलदार सदर उपस्थित थे। 21 ेंमई रविवार को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में उपस्थित सभी पदाधिकारीगण से जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से समस्त बिन्दुओं पर चर्चा की गयी और यह निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराया जाय। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री ज्ञानप्रकाश शुक्ल द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने.अपने न्यायालय के चिन्हित वादों की संकलित सूची कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अतिशीघ्र प्रेषित करें। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर दाण्डिक वादों, धारा 138 एन०आई० एक्ट, बैंक रिकवरी, श्रमिक वाद, जल एवं गृहकर वाद, विद्युत बिल, राजस्व वाद, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद व अन्य सिविल वादों का निस्तारण सुलह समझौते एवं संस्वीकृति के आधार पर किया जयेगा।
Related Articles
चन्दौली। कार्य में मानक एवं गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं:डीएम
Post Views: 362 चन्दौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में 50 लाख रू0 से अधिक लागत की परियोजनओं एवं मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्टे्रट सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जनपद में गतिमान निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग एवं कार्यदायी एजेन्सियों को निर्देश […]
चदौली।शुभ कार्य से पूर्व कालेश्वर मंदिर में क्षेत्रवासी लगाते हैं हाजिरी
Post Views: 332 सकलडीहा। स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव के दर्शन के बाद सकलडीहा कस्बा के शिव मंदिर पर भक्तों का रेला लगा रहता है। मान्यता है कि कोई भी शुभ कार्य करने से पूर्व सकलडीहा कस्बा के शिव मंदिर पर क्षेत्रवासी हाजिरी लगाते है। यहां आने वाले हर लोगों की मुराद पूरी होती है। वर्ष […]
चंदौली।वृद्घ की मौत पर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Post Views: 598 सकलडीहा। नईबाजार चौकी अन्र्तगत नरैना गांव के समीप गुरूवार को शाम साढ़े तीन बजे करीब ट्रैक्टर की धक्का लगने से 60 वर्षीय बुर्जुग की मौत हो गयी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सकलडीहा नईबाजार मार्ग पर बरठी गांव के समीप शव रखकर चक्का जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक मार्ग […]