News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

Karnataka Election : केएस ईश्वरप्पा बोले- BJP के साथ हैं राष्ट्रवादी मुस्लिम, दोपहर 1 बजे तक 37.25 फीसद मतदान


नई दिल्ली, : कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह सात बजे से कर्नाटक के 58,545 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, कर्नाटक में 11 बजे तक 20.99 प्रतिशत मतदान हुआ है। इससे पहले सुबह 9 बजे तक 8.26 फीसद मतदान हुआ था। राज्य के सीएम बसवराज बोम्मई, पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार समेत कई दिग्गजों ने मतदान किया है। बता दें कि कर्नाटक की जनता 2,615 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 13 मई को राज्य में वोटों की गिनती होनी है।

Karnataka Assembly Election Live Voting Updates:

1 : 15 : 18 PM

13 मई को भाजपा को सबक मिलेगा- भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कर्नाटक चुनाव पर पूरे देश की नजर है। एक तरफ जहां खूब पैसे बांटे जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोगों का प्यार है। मुझे विश्वास है कि 13 मई को भाजपा को सबक मिलेगा।

1 : 12 : 06 PM

कन्नड़ अभिनेता शिवा राजकुमार ने पत्नी संग डाला वोट

कन्नड़ अभिनेता शिवा राजकुमार और उनकी पत्नी और JDS नेता गीता शिवराजकुमार ने कर्नाटक चुनाव में वोट डाला।

1 : 10 : 57 PM

Karnataka Election 2023: एक्टर विक्रम ने किया मतदान

दिग्गज कन्नड़ अभिनेता रविचंद्रन के बेटे मनोरंजन और विक्रम ने कर्नाटक चुनाव में वोट डाला।

1 : 08 : 56 PM

मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे बुजुर्ग

बेंगलुरु के जेपी नगर में Karnataka Assembly Election 2023 के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। बता दें कि कर्नाटक में सुबह 11 बजे तक 20.99% मतदान दर्ज किया गया है।

1 : 02 : 07 PM

डीके शिवकुमार ने चलाया ऑटो

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष और कनकपुरा से पार्टी के उम्मीदवार डीके शिवकुमार ने विधानसभा क्षेत्र में एक ऑटो चलाया।

12 : 56 : 20 PM

BJP प्रत्याशी बीसी नागेश ने परिवार संग डाला वोट

कर्नाटक के मंत्री और तिपतुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बीसी नागेश और उनके परिवार ने तिपतुर में वोट डाला।

12 : 51 : 26 PM

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किया मतदान

 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।

12 : 36 : 12 PM

बेल्लारी में वोटिंग के दौरान बवाल; भिड़ गए कांग्रेस-BJP कार्यकर्ता

कर्नाटक के बेल्लारी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इसमें एक कांग्रेस नेता घायल हो गए हैं। बता दें कि स्थानीय नेता पहले भाजपा के साथ थे, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे।

12 : 07 : 53 PM

कन्नड़ अभिनेता डाली धनंजय और उनके परिवार ने वोट डाला

कन्नड़ अभिनेता डाली धनंजय और उनके परिवार ने वोट डाला।

12 : 05 : 32 PM

दूल्हा और दुल्हन ने डाला वोट

दूल्हा और दुल्हन ने डाला वोट

मैसूरु के एक मतदान केंद्र पर दूल्हा और दुल्हन ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।

11 : 46 : 51 AM

एचडी रेवन्ना ने की परिवार संग पूजा-अर्चना

जेडीएस के उम्मीदवार एचडी रेवन्ना ने अपने परिवार के साथ हासन जिले के होलेनरसीपुरा में एक मंदिर में पूजा अर्चना की।

— ANI (@ANI) May 10, 2023

11 : 39 : 26 AM

प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगी कांग्रेस- मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगी, हमें 130-135 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

11 : 36 : 58 AM

कुमारस्वामी का दावा- किंग बनेगी JDS

कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने वोट डालने के बाद दावा किया कि हमारी पार्टी किंग बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि हम लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि उचित विकास पाने के लिए जेडीएस उम्मीदवारों को आशीर्वाद दें।

11 : 35 : 31 AM

पूर्व CM एचडी कुमारस्वामी ने साधा BJP पर निशाना

कर्नाटक के पूर्व CM एचडी कुमारस्वामी ने वोटिंग के बाद कहा कि प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा ने कितनी राशि का निवेश किया है? ये सब बातें सभी जानते हैं। सिर्फ भाजपा को ही नहीं, मैं हर पार्टी को दोष दूंगा, हर बार हम निष्पक्ष चुनाव के बारे में चर्चा करते हैं, लेकिन केवल कागजों में इसकी घोषणा की जाती है, जमीनी हकीकत अलग है।

11 : 26 : 53 AM

पूर्व क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ ने Karnataka Election में डाला वोट

पूर्व क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ ने मैसूरु के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि मतदान करें और अच्छे लोकतंत्र के लिए एक अच्छा नेता चुनें। मैंने भी मतदान किया, हमें लोकतंत्र में भाग लेना चाहिए।

11 : 19 : 55 AM

एचडी कुमारस्वामी ने अपने परिवार संग डाला वोट

कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने अपने परिवार के साथ रामनगर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।

11 : 17 : 41 AM

अपने दम पर सरकार बनाएगी कांग्रेस- सिद्धारमैया

पूर्व मुख्यमंत्री और वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धारमैया ने मतदान किया। उन्होंने वोटिंग के बाद कहा कि मतदाताओं से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। मुझे 60 फीसद से ज्यादा वोट मिलेंगे। कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाएगी। मैं रिटायर नहीं होने जा रहा हूं, लेकिन मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा।

11 : 12 : 42 AM

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने डाला वोट

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धारमैया ने मतदान किया।

11 : 09 : 02 AM

भाजपा के साथ हैं राष्ट्रवादी मुसलमान- केएस ईश्वरप्पा

भाजपा के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि राज्य भर के लोग कर्नाटक में भाजपा को समर्थन देने के लिए तैयार हैं। हम करीब 140 सीटें जीतेंगे और पूर्ण बहुमत हासिल करेंगे। कांग्रेस और जद (एस) ने मुस्लिम तुष्टिकरण का प्रयास किया है, लेकिन राष्ट्रवादी मुसलमान हमारे साथ हैं। जो पीएफआई जैसे राष्ट्र-विरोधी संगठनों का समर्थन करते हैं, वे कांग्रेस के साथ हैं।

11 : 07 : 09 AM

केएस ईश्वरप्पा का दावा- पार्टी की होगी जीत

बीजेपी के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने पार्टी की जीत को लेकर दावा किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी मुस्लिम, राष्ट्रवादी ईसाई और हिंदुत्ववादी सभी बीजेपी को वोट दे रहे हैं, हमें कर्नाटक में 140 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

11 : 05 : 10 AM

जेडीएस के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर बोले शिवकुमार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद जेडीएस के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि इसकी कोई संभावना नहीं है, हम अपने दम पर सरकार बनाएंगे।

10 : 55 : 09 AM

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को पहनाई माला

बेंगलुरु के राजराजेश्वरी नगर इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक एलपीजी गैस सिलेंडर को माला पहनाई और उसके पास अगरबत्ती भी जलाई।

10 : 44 : 50 AM

कर्नाटक चुनाव पर निर्भर है देश का भविष्य- सिद्धारमैया

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि मैं मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि जो पार्टी काम करे उसे वोट दें। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में इस देश का भविष्य भी शामिल हैं।

10 : 38 : 25 AM

डीके शिवकुमार की पत्नी ने किया कांग्रेस की जीत का दावा

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार की पत्नी ने कहा- मैं लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील करती हूं। उन्होंने कहा कि मेरे पति जीतेंगे। कांग्रेस सरकार आएगी। द केरल स्टोरी का कर्नाटक में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

10 : 36 : 10 AM

बजरंग दल विवाद पर बोले जगदीश शेट्टार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान जारी हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने वोट डाला। उन्होंने कहा- भाजपा के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। मैंन हमेशा इस क्षेत्र के लोगों के लिए काम किया है, मैंने बहुत बार कहा है कि अगर कोई संगठन संविधान के खिलाफ है तो केंद्र सरकार उसे बैन कर सकती है, यह शक्ति राज्य सरकार के पास नहीं है।

10 : 33 : 33 AM

कांग्रेस 130 से 150 सीटें जीतेगी- सिद्धारमैया

कर्नाटक के वरुणा में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोगों के रुझान को देखकर लगता है कि कांग्रेस 130-150 सीटें जीतेगी। भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश है।

10 : 27 : 13 AM

रामलिंगा रेड्डी बोले- कांग्रेस विधायक तय करेंगे सीएम का नाम

कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामलिंगा रेड्डी ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि हमें 125 से ज्यादा सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलेगा। मुख्यमंत्री पद के लिए 2-3 लोग हैं, लेकिन आलाकमान और विधायक तय करेंगे।

10 : 23 : 22 AM

CM बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस पर साधा निशाना

कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- मैं लोगों से लोकतंत्र की जीत और राज्य के भविष्य के लिए वोट करने की अपील करूंगा। मुझे विश्वास है कि हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। कांग्रेस भ्रष्टाचार की बात कर रही है, लेकिन उनका खुद का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत खराब है। उनके बहुत लोग बेल पर बाहर हैं।

10 : 20 : 01 AM

शोभा करंदलाजे ने की जनता से मतदान की अपील

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शोभा करंदलाजे ने कहा- आज प्रजातंत्र का त्यौहार है। मैं लोगों से यही कहना चाहूंगी कि सब मतदान करें और अच्छी सरकार को लाएं, ज्यादा संख्या में मतदान करेंगे तो एक अच्छी सरकार आएगी।

10 : 17 : 01 AM

13 मई को मिलेगा सब बातों का जवाब- तेजस्वी सूर्या

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि कर्नाटक जो बजरंग बली की भूमि है, वहां के लोग 13 मई को सभी बातों का जवाब देंगे। कांग्रेस ने अचानक हर चीज की पूजा शुरू कर दी है और हम डीके शिवकुमार द्वारा एलपीजी सिलेंडर की पूजा करने का स्वागत करते हैं, हमें खुशी है कि कांग्रेस कम से कम किसी तरह की पूजा कर रही है।

10 : 12 : 40 AM

बसवराज बोम्मई की पत्नी ने किया पति की जीत को लेकर बड़ा दावा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की पत्नी ने अपने पति की जीत को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि बसवराज बोम्मई 50,000 से ज्यादा वोटों से जीतेंगे, बीजेपी चुनाव जीत रही है और उसे 150 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

#WATCH | “He (Basavaraj Bommai) will win with more than 50,000 votes. BJP is winning the election and will get more than 150 seats,” says the wife of Karnataka CM Basavaraj Bommai#KarnatakaAssemblyElection2023 pic.twitter.com/K3L4pQNolD

— ANI (@ANI) May 10, 2023

10 : 06 : 36 AM

Karnataka Assembly Election 2023 में वोट डालने के बाद शेट्टार ने किया जीत का दावा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और हुबली-धारवाड़ से कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश शेट्टार ने मतदान किया। उन्होंने कहा- लोगों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। एक अंतर्धारा है। सभी जातियों के लोग काम कर रहे हैं और मुझे वोट दे रहे हैं। मैं और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार बड़े अंतर से चुनाव में जीत दर्ज करेंगे।

#WATCH | #KarnatakaAssemblyElection2023 | “Very good response from the people. There is an undercurrent. People from all castes, everybody is working and voting for me. Congress & Jagadish Shettar will get elected with a huge margin,” says former Karnataka CM and Congress… pic.twitter.com/FZhSHzTJ8k

— ANI (@ANI) May 10, 2023

9 : 36 : 14 AM

गैस सिलेंडर की कीमत देखकर ही वोट करें जनता- शिवकुमार

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने कहा कि पिछली बार पीएम मोदी ने सभी मतदाताओं से कहा था कि वोट डालने से पहले आप अपना गैस सिलेंडर देखें, नमस्कार करें और फिर जाएं। इस बार मैं भी कहूंगा कि हमारे प्रधानमंत्री के अनुरोध और सलाह के अनुसार गैस सिलेंडर की कीमत देखकर ही वोट करें।

#WATCH पिछली बार मोदी जी ने सभी मतदाताओं से कहा था कि वोट डालने से पहले आप अपना गैस सिलेंडर देखें, नमस्कार करें और फिर जाएं। इस बार मैं भी कहूंगा कि हमारे प्रधानमंत्री के अनुरोध और सलाह के अनुसार गैस सिलेंडर की कीमत देखकर ही वोट करें: कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार,… pic.twitter.com/eDs2u3GR5O

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2023

9 : 33 : 51 AM

बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाएगी- प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री और धारवाड़ निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद प्रह्लाद जोशी हुबली के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि लोग लोकतंत्र के इस त्योहार को बड़े पैमाने पर मना रहे हैं, लोग बीजेपी की डबल इंजन वाली सरकार लाने में दिलचस्पी रखते हैं बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाएगी।

— ANI (@ANI) May 10, 2023

9 : 30 : 16 AM

वोटिंग से पहले मंदिर पहुंचे कांग्रेस नेता शिवकुमार

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने श्री केनकेरम्मा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

#WATCH | #KarnatakaElections | Karnataka Congress president and partys candidate from Kanakapura, DK Shivakumar offers prayers at Sri Kenkeramma Temple in Kanakapura, Ramanagara.

His brother and party MP DK Suresh is also with him. pic.twitter.com/mWII5XkgMJ

— ANI (@ANI) May 10, 2023

9 : 28 : 55 AM

यह विकास और नकारात्मक अभियान के बीच की लड़ाई है- सीएम बोम्मई

सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा- मैंने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाया है, इस बार मैं रिकॉर्ड अंतर से जीतूंगा और भाजपा पू्र्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। यह विकास और नकारात्मक अभियान के बीच की लड़ाई है

#WATCH मैंने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाया है, इस बार मैं रिकॉर्ड अंतर से जीतूंगा और भाजपा पू्र्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। यह विकास और नकारात्मक अभियान के बीच की लड़ाई है: कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई, शिग्गांव#KarnatakaElections pic.twitter.com/o9JoWIGR6H

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2023

9 : 25 : 29 AM

सीएम बसवराज बोम्मई ने डाला वोट

शिग्गांव में कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई ने वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा मैं कर्नाटक के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि अपने मतदान के हक का इस्तेमाल करें और कर्नाटक के भविष्य के 5 साल के लिए वोट करें।

#WATCH मैं कर्नाटक के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि अपने मतदान के हक का इस्तेमाल करें और कर्नाटक के भविष्य के 5 साल के लिए वोट करें: कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई, शिग्गांव pic.twitter.com/ofKGsYfNvi

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2023

9 : 10 : 50 AM

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोट डालने पहुंची दुल्हन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोट डालने पहुंची दुल्हन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव जारी है। एक दुल्हन मुदिगेरे बूथ संख्या-65, मकोनाहल्ली पर अपना वोट डालने पहुंची।

9 : 06 : 23 AM

वोट डालने के लिए एक मतदान केंद्र पर पहुंचे सीएम बोम्मई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री और शिगगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बसवराज बोम्मई वोट डालने के लिए एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।

#WATCH | Karnataka CM and BJP candidate from Shiggaon assembly constituency, Basavaraj Bommai queues up at a polling booth here to cast his vote.#KarnatakaElections pic.twitter.com/kvTX5fQFBq

— ANI (@ANI) May 10, 2023

8 : 54 : 17 AM

सीएम बोम्मई ने की गायत्री मंदिर में पूजा-अर्चना

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक चुनाव में वोट डालने से पहले कावेरी के गायत्री मंदिर में पूजा-अर्चना की।

#WATCH | Karnataka CM Basavaraj Bommai offers prayers at Gayatri Temple in Kaveri before casting his vote for #KarnatakaElections pic.twitter.com/a1zKsoHdeU

— ANI (@ANI) May 10, 2023

8 : 46 : 46 AM

कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंड्रे ने डाला वोट

कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंड्रे ने बीदर के भाल्की क्षेत्र में मतदान किया।

Eshwar Khandre, working president of Karnataka Congress, casts his vote in Bidars Bhalki area #KarnatakaElections pic.twitter.com/Ti1xBFaTcO

— ANI (@ANI) May 10, 2023

8 : 38 : 39 AM

Karnataka Election 2023 में कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर ने डाला वोट

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर ने तुमकुरु के सिद्धार्थ नगर में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

#WATCH | #KarnatakaElections | Former Deputy CM and Congress leader G Parameshwara casts his vote at a polling booth in Siddharth Nagar of Tumakuru. pic.twitter.com/ilcxrmgYuq

— ANI (@ANI) May 10, 2023

8 : 33 : 34 AM

Karnataka Election में इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने डाला वोट

इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति वोट ने बेंगलुरु के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने बेंगलुरु में अपना वोट डालने के बाद कहा- पहले हम मतदान करते हैं और फिर हम कह सकते हैं कि यह अच्छा है, यह अच्छा नहीं है, लेकिन अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो हमें आलोचना करने का अधिकार नहीं है।

“First, we vote and then we can say this is good, this is not good but if we dont do that then we dont have the right to criticise,” says Infosys founder Narayana Murthy after casting his vote in Bengaluru#KarnatakaElections pic.twitter.com/BAuZXKUzVs

— ANI (@ANI) May 10, 2023

8 : 28 : 28 AM

लेखक सुधा मूर्ति ने की वोटिंग की अपील

लेखक सुधा मूर्ति ने बेंगलुरु के जयनगर में मतदान किया है। उन्होंने कहा-मुझे लगता है कि वोट देना मेरा कर्तव्य है। मतदान लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, किसी भी लोकतंत्र में अगर मतदाता नहीं हैं तो वह लोकतंत्र बिल्कुल भी नहीं है, इसलिए मैं सभी से मतदान करने का अनुरोध करूंगी।

#WATCH | Jayanagar, Bengaluru | Sudha Murty gives a message to young voters after casting her vote; says, “Please look at us. We are oldies but we get up at 6 oclock, come here and vote. Please learn from us. Voting is a sacred part of democracy…”#KarnatakaElections pic.twitter.com/B1ecZCH93M

— ANI (@ANI) May 10, 2023

8 : 23 : 18 AM

बीजेपी नेता बीवाई विजयेंद्र ने किया दावा

बीजेपी नेता बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि पीएम मोदी का जादू हमें पूर्ण बहुमत दिलाएगा। हम इस चुनाव में कम से कम 130 सीटें जीतेंगे। लिंगायत समुदाय ही नहीं, बल्कि अन्य सभी जातियां भी बीजेपी के साथ हैं। कांग्रेस बहुत बुरी तरह से चुनाव हार जाएगी।

#WATCH | “Modis magic will give us absolute majority. We will win at least 130 seats in this election. Not only Lingayat community, but all other castes are also with BJP. Congress will lose the election very badly,” says BJP leader BY Vijayendra#KarnatakaElections pic.twitter.com/DMKxfGkfnB

— ANI (@ANI) May 10, 2023

8 : 18 : 43 AM

Karnataka Vidhansabha Chunav में बजरंग दल-बजरंग बली विवाद पर बोलीं सीतारमण

कर्नाटक चुनाव के दौरान बजरंग दल-बजरंग बली विवाद पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हम हमेशा हनुमान चालीसा पढ़ते हैं और बजरंग बली की पूजा करते हैं, लेकिन कांग्रेस ने चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में ऐसा जिक्र किया है, यह है मूर्खता का एक उदाहरण है।

#WATCH | On Bajrang Dal-Bajrang Bali row during #KarnatakaElections, FM Sitharaman says, “We always read Hanuman Chalisa and offer prayers to Bajrang Bali, but they (Congress) do this during the election…They mentioned that in their manifesto, this is an example of stupidity.” pic.twitter.com/J4Wxf4xSua

— ANI (@ANI) May 10, 2023

8 : 16 : 01 AM

निर्मला सीतारमण ने Karnataka Election 2023 में डाला वोट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मतदान के बाद कहा कि बेंगलुरु का इंफ्रास्ट्रक्चर आने वाले दिनों में और अच्छा हो। कर्नाटक में उद्योग को और बढ़ावा मिले। इसके लिए मैंने वोट डाला है। मैंने डबल इंजन सरकार के लिए वोट डाला है।

#WATCH | #KarnatakaElections | Union FM Nirmala Sitharaman, after casting her vote in Bengaluru says, “…On inflation, I am with the public that yes, there should not be a burden on them but the Opposition has no right (to speak on it). They should look at their own tenure…” pic.twitter.com/v93rwcr1P2

— ANI (@ANI) May 10, 2023

8 : 12 : 40 AM

पूर्व CM येदियुरप्पा का दावा- 135 सीटों पर होगी BJP की जीत

कर्नाटक के पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि मैं सभी लोगों से जल्द से जल्द वोट डालने का अनुरोध करता हूं। मुझे 100 फीसद यकीन है कि वे भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे। 75-80 फीसद से अधिक भाजपा का समर्थन करेंगे और हम 130-135 सीटें जीतेंगे।

#WATCH | “I request all people to cast their votes as early as possible. I am 100% sure they will vote in favour of the BJP. More than 75-80% will support BJP. We will win 130-135 seats,” says Former Karnataka CM and senior BJP leader BS Yediyurappa#KarnatakaElections pic.twitter.com/PckMSr7jLC

— ANI (@ANI) May 10, 2023

8 : 01 : 27 AM

Karnataka Vidhansabha Chunav को लेकर येदियुरप्पा का दावा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने मतदान के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने कहा- इस सीट पर बीवाई विजयेंद्र को 40 हजार से ज्यादा वोट मिलने वाले हैं। हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा और हम सरकार बनाएंगे, इसमें कोई संदेह नहीं है।

#WATCH | “BY Vijayendra is going to get more than 40,000 votes here. We will get the absolute majority and will form the govt, there is no doubt about it. Peoples response is very good,” says Former Karnataka CM and senior BJP leader BS Yediyurappa after casting his vote… pic.twitter.com/Gcy7vwjJKx

— ANI (@ANI) May 10, 2023

7 : 58 : 00 AM

Karnataka Election में सीएम बोम्मई ने की मतदान की अपील

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि जिस तरह से हमारी पार्टी ने अभियान चलाया और जिस तरह से लोगों ने प्रतिक्रिया दी, उससे मैं बहुत खुश हूं। मैं लोगों से कर्नाटक के विकास के लिए आने और मतदान करने की अपील करता हूं।

“I am very happy with the way our party conducted the campaign and the way people have reacted. I appeal to people to come and vote for the development of Karnataka,” says Karnataka CM Basavaraj Bommai #KarnatakaElections pic.twitter.com/q4ALA4U0la

— ANI (@ANI) May 10, 2023

7 : 56 : 59 AM

Karnataka Election में बी.एस. येदियुरप्पा ने डाला वोट

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने मतदान किया।

7 : 49 : 40 AM

Karnataka Election 2023 भाजपा नेता के. सुधाकर ने डाला वोट

कर्नाटक के मंत्री और भाजपा नेता के. सुधाकर ने चिक्कबल्लापुर के एक मतदान केंद्र पर कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए वोट डाला।

Karnataka Minister and BJP leader K Sudhakar casts his vote for #KarnatakaElections2023, at a polling booth in Chikkaballapur pic.twitter.com/6Vg6IA9aNB

— ANI (@ANI) May 10, 2023

7 : 46 : 52 AM

Karnataka Election 2023 वोट डालने पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री और बीजेपी नेता निर्मला सीतारमण अपना वोट डालने के लिए बेंगलुरु के एक पोलिंग बूथ पर पहुंचीं।

#WATCH | Union Finance Minister & BJP leader Nirmala Sitharaman arrives at a polling booth in Bengaluru to cast her vote.#KarnatakaElections pic.twitter.com/E8zdPRZCBT

— ANI (@ANI) May 10, 2023

7 : 45 : 27 AM

Karnataka Election में एक्टर प्रकाश राज ने डाला वोट

अभिनेता प्रकाश राज ने मतदान किया। उन्होंने कहा- हमें साम्प्रदायिक राजनीति के खिलाफ मतदान करना होगा, हमें कर्नाटक को सुंदर बनाने की जरूरत है।

#WATCH | “Weve to vote against communal politics. We need Karnataka to be beautiful,” says Actor Prakash Raj after casting his vote for #KarnatakaAssemblyElection pic.twitter.com/bvVgTgeetP

— ANI (@ANI) May 10, 2023

7 : 44 : 04 AM

Karnataka Vidhansabha Chunav 2023 मे सीएन अश्वथ नारायण ने डाला वोट

x`

कर्नाटक के मंत्री और भाजपा नेता सीएन अश्वथ नारायण ने मतदान किया। उन्होंने कहा- लोगों को मुख्य रूप से शासन, विकास और उस पार्टी को प्राथमिकता देनी चाहिए जो जवाबदेह और पारदर्शी हो। भाजपा लोगों की पार्टी है। हमें एक ऐसी पार्टी की जरूरत है, जो दुनिया भर के लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए मजबूत हो।

7 : 39 : 59 AM

Karnataka Election में वोटिंग से पहले बीएस येदियुरप्पा ने अपने परिवार संग की पूजा

कर्नाटक के पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा अपने परिवार के साथ शिकारीपुरा के राघवेंद्र स्वामी मठ पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ पूजा-पाठ किया। बता दें कि बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

#WATCH | #KarnatakaElections | Former Karnataka CM and senior BJP leader BS Yediyurappa visits and offers prayers at Raghavendra Swamy Mutt in Shikaripura, along with his family.

His son, BY Vijayendra is contesting from the Assembly constituency. pic.twitter.com/wy1LFoBA88

— ANI (@ANI) May 10, 2023

7 : 02 : 34 AM

PM मोदी ने मतदाताओं से मतदान करने की अपील की

Urging the people of Karnataka, particularly young and first time voters to vote in large numbers and enrich the festival of democracy.

— Narendra Modi (@narendramodi) May 10, 2023

6 : 57 : 25 AM

गृह मंत्री शाह की कर्नाटकवासियों से अपील, विकास और समृद्धि के लिए बड़ी संख्या में करें मतदान

On voting day, I urge our sisters and brothers of Karnataka to come out in large numbers to vote for good governance, development and prosperity in the state. Your one vote can ensure a pro-people and pro-progress govt that will continue to take the state to newer heights.

— Amit Shah (@AmitShah) May 10, 2023

6 : 48 : 21 AM

कलबुर्गी के एक पोलिंग बूथ पर चल रहा मॉक पोल

— ANI (@ANI) May 10, 2023

6 : 03 : 03 AM

पोलिंग स्टेशन पर की जा रही तैयारियां, बेंगलुरु के बेस कॉलेज की तस्वीरें आईं सामने

#KarnatakaElections2023 | मतदान सुबह 7 बजे से शुरू किए जाएंगे जिसके लिए प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर तैयारियां की जा रही हैं। ताज़ा तस्वीरें बेंगलुरु के बेस कॉलेज जायानगर से हैं। pic.twitter.com/dB8hMCVZUf

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2023

5 : 53 : 09 AM

पोलिंग स्टेशन पर हो रही वोटिंग से जुड़ी तैयारियां, 7 बजे शुरू होगा मतदान

#WATCH कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान होंगे। वीडियो बेंगलुरु के एक पोलिंग स्टेशन से है जहां मतदान से जुड़ी तैयारियां की जा रही हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू किया जाएगा।#KarnatakaElections pic.twitter.com/H1PZekTS9G

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2023