चंदौली

चंदौली।संतों के विचार मन में उतारे:वीरेन्द्र


चहनियां। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती कम्पोजिट विद्यालय हृदयपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। संत रविदास जी पर प्रकाश डालते हुए प्रधान अध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि उनके विचार को अपने जीवन में उतारने से ही जगत का कल्याण होगा। कर्म की महत्ता पर अत्यधिक बल देने का आह्वान किया। आज सभी लोग उनके विचारों से ज्यादा उनके चमत्कारों के बारे में जानते है। शिक्षक लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने बताया कि संत रविदास जी ने शोषण और भेदभाव के खिलाफ समाज को सजग रहते हुए एकजुटता का संदेश दिया। संत जी के विचारों पर चलने से ही एक अच्छे समाज का निर्माण कर हम इस देश को आगे बढ़ा सकते हैं । आज के परिवेश में धर्म, जाति मजहब से अलग एक मानव समाज की संकल्पना को साकार करने का काम संत शिरोमणि रविदास जी ने किया था। आज पूरे भारतवर्ष में उनके विचारों पर चलने का काम सभी लोग कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बनारस जिले का सौभाग्य है जहां ऐसे संत शिरोमणि पैदा हुए जिनके विचारों की गूंज पूरे भारत में सुनाई देती है उनकी आस्था का केंद्र आज पूरे देश में अपने स्थान को गौरवान्वित कर रहा है। इस कार्यक्रम में शिक्षक नंद कुमार शर्मा, बृजेश कुमार मिश्रा, श्रीमती पूजा सिंह, प्रतीक्षा मौर्या, ममता रानी, गौतम लाल, मंजू देवी, सुशीला देवी, राम भजन, विजय राज रवि, लखपति देवी सहित कई गणमान्य अभिभावक उपस्थित रहे।