चंदौली

चंदौली।सड़क पर बह रहा नाली का पानी, बढ़ी परेशानी


अलीनगर। सकलडीहा विकासखंड के सरेसर गांव में जाने वाले रास्ते पर नाली का सही निर्माण न होने के कारण जल निकासी अवरुद्ध है। इससे गंदा पानी रास्ते पर एवं खेतों में बह रहा हैए जिससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन के लिए लोगों को दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ रहा है। पानी से बदबू आने से लोगों को संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है। इससे लोगों में रोष गहराता जा रहा है। सरेसर गांव में जाने वाला पहला मुख्य मार्ग सड़क से शिव मंदिर तक जाने के लिए बीते कुछ वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण कराया गया थाए लेकिन नालियों का निर्माण नहीं कराया गया। वही गांव में जाने वाला दूसरा मुख्य मार्ग का नहीं रोड बना और ना ही नाली, कुछ रोड पर तो कुछ किसी के खेत में जाता है जो हमेशा लड़ाई झगड़े की स्थिति बनी रहती है। ग्रामवासी राजू शर्मा, रुपेश विश्वकर्मा, चंद्रशेखर पासवान, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, श्रीनाथ, राजेश विश्वकर्मा, मंजीत यादव आदि ने बताया कि हम लोगों का गांव लोहिया भी रहा है मगर कोई लाभ नहीं हुआ। सड़क पर गंदा पानी जमा होने से आवागमन ने दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। जिनको गंतव्य तक जाने के लिए इसी मार्ग से जाना आना पड़ता हैए वे गंदे पानी के बीच से आने.जाने को विवश हैं। बारिश होने पर स्थिति और भी खराब हो जा रही है। पानी से बदबू आने से संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है। कई बार ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारियों को बोलने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कराया गया। इससे हम लोग परेशानी झेलने के लिए विवश हैं। जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ग्रामीणों ने कहा कि इसे जल्द से जल्द बनाया जाए।