Uncategorized

चंदौली।स्वयंभू कालेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक


सकलडीहा। स्थानीय विकास खण्ड अन्तर्गत बाबा कालेश्वरनाथ धाम बरठी पर शिवरात्रि महापर्व पर गुरूवार को शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा और हर हर महादेव के नारा लगाते हुए बाबा का जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। सुरक्षा की दृष्टि से डीएम और एसपी सहित पुलिस के आलाधिकारी डटे रहे। कोरोना महामारी के बाद भी शिवभक्तों का आस्था कम नही था। महाशिवरात्री पर स्वंय भू कॉलेश्वर महादेव मंदिर पर भोर से लेकर शांम तक जलाभिषेक के लिये लम्बी लाइन लगी रही। महिला और पुरूष शिवभक्तों के लिये अलग से गेट बनाया गया था। डीएम संजीव सिंह एसपी अमित कुमार के साथ अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज सीओ प्रीति गुप्ता सहित कई थाना प्रभारी, महिला पुलिस, पीएससी और राजस्व कर्मी मेला और जलाभिषेक को लेकर सुरक्षा में डटे रहे। रंग बिरंगी जगमग रोशनी के बीच पहली बार गर्भगृह में महिला और शिवभक्तों ने बेलपत्र, धतूरा और दूध दही के साथ जलाभिषेक किया। मंदिर के पुजारी राजेश पांडेय ने बताया कि स्वंय भू का दर्शन करने वाले सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण होता है।