चंदौली

चंदौली। एकात्मवाद अंत्योदय प्रणेता का मना जन्मदिवस


चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को जनपद में गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनायी गयी। इस दौरान जनपद के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर गरीब कल्याण दिवस मेला का आयोजन किया गया। साथ ही मेले में विभिन्न सरकारी महकमों की ओर से प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का स्टाल लगाया गया। विभिन्न विभागों विशेष रूप से चिकित्सा, कृषि, ग्राम विकास, सोशल सेक्टर, पंचायती राज, शिक्षा विभाग, बाल विकास, महिला कल्याण व अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। पड़ाव प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय चौराहे के पास स्थित एकात्मकवाद् अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्मृति स्थल के प्रांगण में उनके 105 वे जन्म दिवस के अवसर पर शनिवार के दिन भाजपा ने एक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान 105 वृक्षारोपण भी किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि कमल संदेश पत्रिका के प्रधान संपादक शिव शक्ति बक्शी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच उनके द्वारा किए गए कार्य और समाज के आखिरी व्यक्ति तक सरकार द्वारा वह सारी सुविधा पहुंचे जिसका वह हकदार है। वहीं विशिष्ट अतिथि सुनील ओझा ने कहां की पंडित दीनदयाल उपाध्याय दबे कुचले पिछड़े गरीब असहाय उन तमाम व्यक्तियों के लिए वह चिंतित रहते थे इस अवसर पर विधायक साधना सिंह, सुशील सिंह, लक्ष्मण आचार्य अभिमन्यु सिंह, विधायक शारदा प्रसाद, भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा० केएन पांडेय आदि रहे। सैयदराजा प्रतिनिधि के अनुसार। विकास खण्ड बरहनी के प्रांगण में शनिवार की अपराह्न एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रेरणा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वी जयंती को यूपी सरकार द्वारा गरीब कल्याण दिवस के रूप में मना रही है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने पण्डित दिन दयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के मंत्र हम लोगों को जनकल्याण एवं राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है। उनका स्पष्ट मत था कि समाज के अंतिम आदमी के विकास से ही भारत का विकास संभव है सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को मिलना चाहिए। इस मौके पर महेंद्र सिंह प्रमुख प्रतिनिधि बरहनी, बसंत दुबे, जिला कृषि अधिकारी, राहुल सागर खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत मनोज कुमार श्रीवास्तव, मोती मौर्य, रतन सिंह, अनूप सिंह, आलोक कुमार चौहान प्रधान अशोक कुमार मिश्रा, पूर्व प्रधान लव्वी सिंह, सत्येंद्र पाण्डेय, राजेश उपाध्याय, भाजपा युवा नेता राजेश्वर तिवारी उर्फ विक्की कक्कू राय आदि सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वही वार्ड नम्बर 7 नेहरू नगर के सभासद पति भगवती बर्मा उर्फ नागा बर्मा के वार्ड नम्बर 8 शुभाष नगर स्थित आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया जिसमें सर्व प्रथम उनके तैलचित्र पर कार्यकर्ताओं ने माला पुष्प चढ़ाकर नागा बर्मा ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को जलपान कराया। जन्मदिन में भाजपा कार्यकर्ताओं में दिनेश तिवारी, प्रमुख समाजसेवी श्रीमती मीना सिंह, नामवर प्रसाद, अमरनाथ गुप्ता, जवाहर गुप्ता, अरुण श्रीवास्तव, पप्पू केशरी, शन्तोष मौर्या, रविन्द्र जायसवाल, रामकबाल पांडेय, सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। चकिया प्रतिनिधि के अनुसार पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सरकार द्वारा विकास खण्ड परिसर में गरीब कल्याण दिवस का आयोजन किया गया विधायक शारदा प्रसाद ने कहा कि भाजपा की केन्द्र प्रदेश सरकार ने गरीबो के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी कार्यक्रम चलाये है। वही सरकार के प्रयासो से अनेक युवाओ को रोजगार से जोड़ा गया है। इससे गरीबो के जीवन स्तर में सुधार आया है। जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओ को जनपद में ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ लागू किया गया है तथा सरकार के लाभार्थीपरक एवं रोजगारपरक योजनाओ को जन.जन तक पहुंचाने के लिए प्रशासन सक्रिय है। चहनियां प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय विकास खण्ड परिसर में गरीब कल्याण दिवस पर कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं के जागरुकता के लिए मेले का आयोजन किया गया। गरीब कल्याण दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख अरूण जायसवाल व बीडीओ सतीश चन्द्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया। इसके पूर्व अतिथियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि अरुण जायसवाल ने सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार करने के लिए लगाये गये स्टालों का गहनता से निरीक्षण कर योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एडीओ पंचायत इंद्रभूषण दूबे, प्रधानपति सतीश गुप्ता, नित्यानन्द सिंह, धर्मेंद्र सिंह, हवलदार यादव, आनन्द यादव आदि लोग उपस्थित थे। संचालन दीना नाथ यादव ने किया। धानापुर प्रतिनिधि के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर शनिवार को ब्लाक परिसर में गरीब कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के वंचित व गरीब परिवार के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजना चला रही है। इस दौरान मुख्य रुप से विकास खंड अधिकारी गुलाब चंद सोनकर, चिकित्साधीक्षक डॉ जेपी गुप्ता, एडीओ रमेश सिंह, एडीओ समाजकल्याण, अजीत सिंह आदि रहे।